Video: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बर्मिंघम में श्री गीता भवन मंदिर में पूजा की

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने बुधवार को बर्मिंघम के श्री गीता भवन मंदिर में पूजा-अर्चना की और भगवान से आशीर्वाद मांगा. पुष्कर सिंह धामी लंदन के चार दिवसीय दौरे पर हैं. सीएम इन्वेस्टर्स समिट की बैठक में शामिल होने के लिए सोमवार (25 सितंबर) को लंदन पहुंचे थे. वहां मौजूद प्रवासी भारतीय और लंदन में रह रहे उत्तराखंड के निवासियों ने मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए रंगारंग स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया.