Donald Trump on ISIS Terrorist Arrest: 'उसने अनगिनत लोगों की जान ली थी': अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान को दिया धन्यवाद, आईएसआईएस आतंकी की गिरफ्तारी पर जताई खुशी (Watch Video)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आईएसआईएस (ISIS) के एक बड़े आतंकी की गिरफ्तारी पर पाकिस्तान को धन्यवाद दिया है. उन्होंने कहा कि यह गिरफ्तारी सीआईए (CIA) की खुफिया जानकारी के आधार पर की गई है.

Photo- ANI

Donald Trump on ISIS Terrorist Arrest: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आईएसआईएस (ISIS) के एक बड़े आतंकी की गिरफ्तारी पर पाकिस्तान को धन्यवाद दिया है. उन्होंने कहा कि यह गिरफ्तारी सीआईए (CIA) की खुफिया जानकारी के आधार पर की गई है. ट्रंप ने इस कार्रवाई को अमेरिका की आतंकवाद के खिलाफ मजबूत स्थिति का उदाहरण बताया. ट्रंप ने कहा कि 3.5 साल पहले अब्बे गेट बम धमाके (Abbey Gate Bombing) में आईएसआईएस के आतंकियों ने 13 अमेरिकी सैनिकों और अनगिनत लोगों की जान ली थी.

''आज मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि उस हमले के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया गया है. वह इस वक्त अमेरिका लाया जा रहा है, जहां उसे कड़ी सजा दी जाएगी.''

ये भी पढें: Donald Trump on India tariffs: ‘भारत 100% ऑटो टैरिफ वसूलता है, अब अमेरिका भी वैसा ही करेगा’: ट्रंप ने कई देशों पर अपनाया कड़ा रुख, 2 अप्रैल से कार्रवाई की कही बात

ट्रंप ने पाकिस्तान को दिया धन्यवाद

पाकिस्तान को दिया धन्यवाद

राष्ट्रपति ट्रंप ने इस ऑपरेशन में सहयोग के लिए पाकिस्तान सरकार का विशेष रूप से आभार जताया. उन्होंने कहा, "मैं पाकिस्तान सरकार को इस राक्षस को पकड़ने में मदद करने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं." ट्रंप ने इस गिरफ्तारी को आतंकवाद के खिलाफ एक बड़ी जीत बताया. उनका कहना है कि यह कार्रवाई भविष्य में आतंकी हमलों को रोकने में मदद करेगी.

ट्रंप ने अपने बयान में यह भी कहा कि अमेरिका अब किसी भी आतंकी संगठन को बख्शने वाला नहीं है और हर हाल में न्याय सुनिश्चित करेगा.

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND W vs BAN W, Women's Asia Cup 2026 1st Semi-Final Match Live Score Update: दुबई में आज भारत और बांग्लादेश महिला टीम के बीच खेला जा रहा हैं पहला सेमीफाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Live Toss And Scorecard: दुबई में बांग्लादेश महिला की कप्तान निगार सुल्ताना ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड