भारत दौरे से पहले डोनाल्ड ट्रंप बोले- पीएम मोदी मुझे बहुत पसंद, लेकिन अभी नहीं करेंगे कोई बड़ी डील

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'मैं पीएम मोदी को बहुत पसंद करता हूं. उन्होंने मुझे बताया कि एयरपोर्ट और इवेंट के बीच हम (ट्रंप और मोदी) 70 लाख लोगों से मिलने वाले हैं.'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Photo Credits: IANS)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने अपने भारत दौरे से पहले दोनों देशों के बीच व्यापार समझौतों को लेकर बड़ा बयान दिया है. डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील की संभावना से इंकार कर दिया है. उन्होंने कहा कि वह पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को वास्तव में बहुत पसंद करते हैं, लेकिन फिलहाल ट्रेड डील नहीं कर सकते और आगे इस पर विचार करेंगे. डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी कहा कि अभी यह तय नहीं है कि ये बड़ा समझौता अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से पहले हो पाएगा या नहीं. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "हम भारत के साथ डील कर सकते हैं, लेकिन मैंने इसे बाद के लिए बचाया हुआ है. हम भारत के साथ एक बड़ी ट्रेड डील करने जा रहे हैं, लेकिन पता नहीं ये चुनाव से पहले होगी या नहीं."

न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'मैं पीएम मोदी को बहुत पसंद करता हूं. उन्होंने मुझे बताया कि एयरपोर्ट और इवेंट के बीच हम (ट्रंप और मोदी) 70 लाख लोगों से मिलने वाले हैं.' उन्होंने मोटेरा स्टेडियम को लेकर कहा कि यह दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम बनने जा रहा है और बहुत ही रोमांचक होने वाला है.

यह भी पढ़ें- Fact Check: क्या सच में फेसबुक पर डोनाल्ड ट्रंप नंबर 1 और पीएम नरेंद्र मोदी दूसरे पायदान पर हैं? यहां पढ़ें अमेरिकी राष्ट्रपति के दावे में है कितनी सच्चाई.

इंडिया के लिए बड़ी डील लेकिन अभी नहीं-

भारत-अमेरिकी व्यापार समझौते पर असंतुष्टि भी जाहिर की. उन्होंने कहा, भारत अमेरिका के साथ व्यापार में अच्छा व्यवहार नहीं करता. उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें भारत दौरे से उम्मीद है. उन्होंने कहा, वे भारत दौरे के लिए उत्सुक हैं.

बता दें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 24 और 25 फरवरी को दो दिवसीय दौरे पर भारत आ रहे हैं. उनके स्वागत में अहमदबाद के मोटेरा स्टेडियम में 'हाउडी मोदी' की तर्ज पर 'नमस्ते ट्रंप' नाम से एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया है. अपने इस कार्यक्रम के दौरान ट्रंप मोटेरा स्टेडियम का उद्घाटन भी करेंगे. जिस आयोजन में डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी एक साथ मंच को साझा करेंगे. गुजरात के सीएम विजय रूपाणी ने उनके इस कार्यक्रम को लेकर कह चुके हैं कि स्टेडियम में करीब एक लाख लोग स्वागत में मौजूद रहेंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\