थाईलैंड की अदालत में सुनवाई के दौरान गोलीबारी, दो अधिवक्ता की मौत
थाईलैंड में मंगलवार को उत्तराधिकार विवाद से संबंधित सुनवाई के दौरान अदालत कक्ष में हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गयी जिसमें दो अधिवक्ता शामिल हैं
बैंकाक: थाईलैंड में मंगलवार को उत्तराधिकार विवाद से संबंधित सुनवाई के दौरान अदालत कक्ष में हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गयी जिसमें दो अधिवक्ता शामिल हैं . चंथाबुरी की प्रांतीय अदालत में एक विवाद पर जारी सुनवाई के दौरान बंदूकधारी ने अदालत में अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी . इसके बाद अदालत के एक सुरक्षा गार्ड ने हमलावर को गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. राष्ट्रीय पुलिस कार्यालय के प्रवक्ता क्रिस्साना पत्तानाचारोएन ने बताया कि हमलावर समेत तीन लेागों की मौत हो गयी जबकि अन्य हाथापाई में घायल हो गए.
उन्होंने बताया, ‘‘मरने वालों में दो अधिवक्ता हैं और एक शूटर (हमलावर) है.’’ उन्होंने बताया कि इस बात की जांच की जा रही है कि अदालत कक्ष का झगड़ा घातक क्यों हुआ. पीड़ितों की पहचान जारी नहीं की गयी है । अदालत कक्ष की खून सनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है । यह घटना बैंकाक से 250 किलोमीटर दूर हुई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 12, 2019 04:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

