दुबई के हवाई अड्डों पर अब भारतीय रुपये में किया जा सकेगा लेन-देन

संयुक्त अरब अमीरात के एक नामचीन समाचार पत्र के अनुसार दुबई के सभी हवाई अड्डों पर भारतीय रुपये में लेनदेन किया जा सकेगा. भारतीय मुद्रा दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के सभी तीनों टर्मिनल और अल मख्तूम हवाई अड्डे पर स्वीकार्य है.

भारतीय मुद्रा (Photo Credits ; File Photo)

दुबई : संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) के एक नामचीन समाचार पत्र के अनुसार दुबई (Dubai) के सभी हवाई अड्डों पर भारतीय रुपये में लेनदेन किया जा सकेगा. सूत्रों के अनुसार भारतीय मुद्रा को लेनदेन के लिये स्वीकार किया जाना भारत से आने वाले पर्यटकों के लिये अच्छी खबर है क्योंकि उन्हें रुपये को दूसरी मुद्राओं में परिवर्तित कराने के चलते बड़ी राशि गंवानी पड़ती थी.

'गल्फ न्यूज' समाचार पत्र की एक खबर के अनुसार, भारतीय मुद्रा (Indian Currency) दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के सभी तीनों टर्मिनल और अल मख्तूम हवाई अड्डे पर स्वीकार्य है. हवाई अड्डे पर स्थित ड्यूटी फ्री दुकान के एक कर्मचारी ने समाचार पत्र को बताया, "हां, हमने भारतीय रुपया लेना शुरू कर दिया है."

यह भी पढ़ें : दुबई में भारतीय प्रवासियों ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह की तारीफ

खबर में कहा गया है कि पिछले साल दुबई हवाई अड्डे से लगभग 9 करोड़ यात्री गुजरे थे, इनमें 1.22 करोड़ भारतीय थे. भारतीय यात्रियों को इससे पहले तक दुबई हवाई अड्डे पर ड्यूटी फ्री दुकानों से खरीददारी के लिए सामान की कीमत डॉलर, दिरहम या यूरो में चुकानी पड़ती थी.

Share Now

संबंधित खबरें

Flydubai Hero Pilot: दुबई-इजराइल फ्लाइट में चाकू लगने के बाद भी लड़े भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार; पीएम मोदी, ट्रंप और नेतन्याहू ने बताया 'हीरो', बचीं 174 जिंदगियां

Mid-Air Crisis: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट में भिड़े दोनों पायलट; 2 मिनट में 17,400 फीट नीचे आया विमान, हाईजैक अलर्ट के बीच सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

Air India Express Action: 35 मिनट की देरी पड़ी भारी; ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट की डेडलाइन चूकने पर 4 पायलटों समेत 8 क्रू मेंबर्स 3 महीने के लिए सस्पेंड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड