विदेश

सोमालिया के होटल में आतंकवादी हमला, सामाजिक कार्यकर्ता और एक स्थानीय पत्रकार सहित 7 लोगों की हुई मौत

दक्षिण सोमालिया के एक होटल में अल शबाब आतंकवादी संगठन के एक आत्मघाती विस्फोट और बंदूक से किए गए हमले में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई है. हमलावर ने लोकप्रिय मेदिना होटल में विस्फोटकों से भरा वाहन घुसाते हुए कई बंदूकधारी गोलीबारी करते हुए होटल में घुस आए. मारे गए लोगों में सामाजिक कार्यकर्ता और एक स्थानीय पत्रकार भी शामिल है,

सोमालिया के होटल में आतंकवादी हमला, सामाजिक कार्यकर्ता और एक स्थानीय पत्रकार सहित 7 लोगों की हुई मौत
आतंकवादी/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

मोगादिशु : दक्षिण सोमालिया (Somalia) के एक होटल में अल शबाब आतंकवादी संगठन (Al-Shabaab Terrorist Organization) के एक आत्मघाती विस्फोट और बंदूक से किए गए हमले में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई है. प्राधिकारियों ने बताया कि एक आत्मघाती हमलावर ने किसमायो शहर के लोकप्रिय मेदिना होटल में शुक्रवार को विस्फोटकों से भरा वाहन घुसा दिया जिसके बाद भारी हथियारों से लैस कई बंदूकधारी गोलीबारी करते हुए होटल में घुस आए.

अलकायदा से जुड़े समूह अल शबाब ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है. वह पहले भी कई आतंकवादी हमलों को अंजाम दे चुका हे. सुरक्षा अधिकारी अब्दी धुहुल ने कहा, “हमने एक पूर्व स्थानीय प्रशासन मंत्री और एक नेता समेत सात लोगों की मौत की पुष्टि की है. अभी हमला समाप्त नहीं हुआ है, इसलिए मृतक संख्या बढ़ सकती है.”

यह भी पढ़ें : श्रीलंका में आतंकी हमला के बाद चेहरा ढकने पर लगा प्रतिबंध, सार्वजनिक स्थानों पर मुस्लिम महिलाएं नहीं पहन पाएंगी बुर्का

प्रत्यक्षदशियों ने बातया कि मारे गए लोगों में एक जानी मानी सामाजिक कार्यकर्ता, उसका पति और एक स्थानीय पत्रकार भी शामिल है. सुरक्षा अधिकारी अब्दीवेली मोहम्मद ने कहा, “पहले कासकेसे के नाम से जाना जाने वाला लोकप्रिय मेदिना होटल विस्फोट से दहल गया. यह होटल किसमायो में स्थित है.”

उन्होंने कहा, “कई बंदूकधारी घुसे और उन्होंने गोलीबारी आरंभ कर दी लेकिन सुरक्षा बलों ने तत्काल कार्रवाई की और दोनों ओर से मुठभेड़ शुरू हो गई.” प्रत्यक्षदर्शी हुसैन मुक्तर ने कहा, “विस्फोट बहुत बड़ा था.”

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2019 09:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).