जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकी हमला! सामाजिक कार्यकर्ता गुलाम रसूल की गोली मारकर हत्या
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में आतंकियों ने सामाजिक कार्यकर्ता गुलाम रसूल मग्रे पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया. यह घटना कंडी खास क्षेत्र में शनिवार रात हुई. सुरक्षा बल मामले की जांच कर रहे हैं और हमलावरों की तलाश जारी है.
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में आतंकियों ने एक सामाजिक कार्यकर्ता ग़ुलाम रसूल मग्रे पर गोलीबारी कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. अधिकारियों ने रविवार को इस घटना की जानकारी दी.
बताया गया कि आतंकियों ने शनिवार देर रात कंडी खास क्षेत्र में मग्रे के आवास के भीतर घुसकर उन पर गोलियां चलाईं. गोली लगने के बाद ग़ुलाम रसूल मग्रे को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.
अधिकारियों के अनुसार, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आतंकियों ने मग्रे को निशाना क्यों बनाया. सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं और हमलावरों की तलाश जारी है.
ग़ौरतलब है कि ग़ुलाम रसूल मग्रे स्थानीय स्तर पर सामाजिक सुधारों और जनकल्याण के कार्यों के लिए जाने जाते हैं. इस हमले के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2025 08:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

