Roller Coaster Derails In Sweden: स्वीडन के मनोरंजन पार्क में हादसा, रोलर कोस्टर के पटरी से उतरने से एक की मौत, 9 घायल- Video
Roller Coaster Derails

Roller Coaster Derails In Sweden: स्वीडन के मनोरंजन पार्क में हादसा हुआ है. रविवार को एक मनोरंजन पार्क में रोलर कोस्टर के पटरी से उतर जाने से एक व्यक्ति की मौत हुई है. वहीं 9 लोग घायल हुए हैं. हादसे के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती करवया गया है. जहां पर लोगों का इलाज चल रहा है. जिसमें कुछ की हालत गंभीर है. लेकिन खतरे से बाहर हैं. हादसे को लेकर मनोरंजन पार्क के कर्मचारियों ने बताया कि ग्रोना लुंड मनोरंजन पार्क में जेटलाइन रोलर कोस्टर का एक डिब्बा पटरी से उतर गया और जमीन पर गिर गया.

Video: