जूलियन असांज के खिलाफ दुष्कर्म मामले की जांच पर फिर विचार करेगा स्वीडन

विकिलीक्स के सह-संस्थापक जूलियन असांज एक नई मुसीबत में फंस सकते हैं, क्योंकि स्वीडन उनके खिलाफ दुष्कर्म के मामले की जांच फिर से शुरू कर सकता है. असांज को दो दिन पहले लंदन स्थित इक्वाडोर के दूतावास से गिरफ्तार किया गया था...

सह-संस्थापक जूलियन असांज (Photo Credit-IANS)

स्टॉकहोम:  विकिलीक्स के सह-संस्थापक जूलियन असांज (Julian Assange) एक नई मुसीबत में फंस सकते हैं, क्योंकि स्वीडन (Sweden) उनके खिलाफ दुष्कर्म के मामले की जांच फिर से शुरू कर सकता है. असांज को दो दिन पहले लंदन (London) स्थित इक्वाडोर के दूतावास से गिरफ्तार किया गया था. बीबीसी के अनुसार, स्वीडिश अभियोजकों का कहना है कि वे पीड़िता के वकील के निवेदन पर फिर से मामले पर विचार करेंगे. स्वीडन में मामले को दोबारा शुरू कराने की बात पर वकील एलिजाबेथ मेसी फ्रिट्ज ने कहा, "हम अपना हरसंभव प्रयास करेंगे."

उन्होंने आगे कहा, "किसी भी दुष्कर्म पीड़िता को न्याय पाने के लिए नौ साल तक इंतजार नहीं करना चाहिए." अंसाज पर 2010 में स्टॉकहोम में विकिलीक्स के एक संवाददाता सम्मेलन के बाद दो महिलाओं से दुष्कर्म और यौनाचार के अन्य अपराध करने का आरोप है. हालांकि असांज ने सभी आरोपों को झूठा बताया है.

यह भी पढ़ें: चीन: 160 फिट ऊंचे टावर पर सेफ्टी बेल्ट से लटक कर सोते हुए दिखाई दिए मजदूर, देखें वायरल वीडियो

असांज के इक्वाडोर दूतावास की शरण में होने की वजह से स्वीडन के अभियोन पक्ष को उन पर लगे आरोपों की जांच रोकनी पड़ी थी. लंदन के इक्वाडोर दूतावास ने 47 वर्षीय असांज को सात साल के लिए शरण दी थी. इसकी अवधि समाप्त होने के बाद गुरुवार को उन्हें गिरफ्तार किया गया. अंसाज पर छेड़छाड़ और गैरकानूनी जोर जबरदस्ती करने के भी आरोप लगे थे, लेकिन समयावधि समाप्त होने पर 2015 में ये मामले वापस ले लिए गए थे.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, 3rd ODI Match Scorecard: लॉर्ड्स में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 27 रनों से रौंदा, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs England, 3rd ODI Match Scorecard: लॉर्ड्स में इंग्लैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 388 रनों का पहाड़ जैसा टारगेट, बेन डकेट और जैकब बेथेल ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs England, 3rd ODI Match Live Score Update: लॉर्ड्स में टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: लॉर्ड्स में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड