Oxford-AstraZeneca Vaccine: श्रीलंका में ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका वैक्सीन को आपातकालीन इस्तेमाल की मिली मंजूरी

श्रीलंका में ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका वैक्सीन को आपातकालीन इस्तेमाल की मिली मंजूरी

रोना वैक्सीनेशन शुरू (Photo Credits: Twitter/@mybmc)

कोलंबो: श्रीलंका के अधिकारियों ने शुक्रवार को ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका कोरोना वैक्सीन के आपातकालीन उपयोग के लिए मंजूरी दे दी, इसकी जानकारी फार्मास्युटिकल प्रोडक्शन एंड रेगुलेशन मंत्री चानना जयसुमना ने दी.  समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, जयसुमना ने कहा कि नेशनल मेडिसिन रेगुलेटरी अथॉरिटी (एनएमआरए) ने ब्रिटिश वैक्सीन के आपातकालीन उपयोग के लिए मंजूरी दे दी है, जबकि कई अन्य टीके भी राष्ट्रीय दवा नियामक प्राधिकरण के पाइपलाइन में हैं.

श्रीलंका ने पहली बार आपातकालीन उपयोग के लिए वैक्सीन को मंजूरी दी है. प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल, महामारी और कोरोनावायरस रोग नियंत्रण राज्य मंत्री सुदर्शनी फर्नाडोपुल ने कहा कि वैक्सीन को फरवरी के मध्य तक श्रीलंका में आयात किया जाएगा.  यह भी पढ़े: COVID-19: कोविड-19 वैक्सीन के लिए हसीना ने पीएम मोदी का शुक्रिया अदा किया

फर्नाडोपुल ने कहा, "हमारा इरादा कम से कम 50 फीसदी आबादी को कवर करना है. श्रीलंका में अब तक कोरोनावायरस मामलों की संख्या 56 हजार से ज्यादा है, जबकि इस वायरस से यहां अबतक 276 लोगों की मौत हो गई है.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड