सोमालिया: आत्मघाती हमलावर ने खुद को बम से उड़ाया, कम से कम 16 लोगों की मौत
सोमालिया में शनिवार को एक रेस्त्रां तथा कॉफी शॉप को निशाना बनाकर किए आत्मघाती विस्फोटों में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई.
मोगादिशू: सोमालिया में शनिवार को एक रेस्त्रां तथा कॉफी शॉप को निशाना बनाकर किए आत्मघाती विस्फोटों में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आत्मघाती हमलावर दक्षिण पश्चिमी शहर बैडोआ में इन स्थानों पर घुसे तथा मिनटों के भीतर खुद को विस्फोट कर उड़ा लिया.
ये धमाके सोमालिया में ट्रक धमाकों की पहली वर्षगांठ के एक दिन पहले हुए हैं। ट्रक विस्फोट में 500 से अधिक लोग मारे गए थे। बैडोआ में पुलिस अधिकारी अब्दुलाही मोहम्मद ने कहा, ‘‘हम विस्फोटों में 16 लोगों के मरने तथा करीब 20 अन्यों के घायल होने की पुष्टि करते हैं। इनमें से कुछ गंभीर रूप से घायल हैं। नौ लोग दूसरे विस्फोट में मारे गए और सात पहले विस्फोट में।’’
संबंधित खबरें
Middle East Tensions: मध्य पूर्व में तनाव के बीच ऑस्ट्रेलिया की 'घोस्ट फ्लाइट्स', आखिर क्यों खाली लौट रहे हैं विमान?
Iran News Papers: युद्ध के बीच ईरानी अखबार का Trump को सीधा संदेश, 'इनकी आंखों में देखो', स्कूल हमले की पीड़ित लड़कियों की तस्वीरें फ्रंट पेज पर छापकर जताया आक्रोश
Pakistan Fuel Crisis: मिडल ईस्ट तनाव के बीच पाकिस्तान में गहराया तेल संकट, स्कूल दो हफ्ते बंद; सरकारी दफ्तर हफ्ते में चार दिन खुलेंगे
Israel-Iran War: ईरान-इजरायल तनाव के बीच मध्य पूर्व में चीन की बढ़ती कूटनीति, क्या अमेरिकी प्रभाव को मिल रही चुनौती?
\