विदेश

33 साल की नौकरानी ने 12 साल के लड़के को बहका कर किया गंदा काम, फिर बनाया विडियो, आगे जो हुआ?

एक नौकारनी ने अपने मालिक के कम उम्र के बेटे के साथ अश्लील कार्य किया. इतना ही नहीं इस नौकरानी ने लड़के के साथ सेक्सुअल वीडियो भी बनाया. महिला बाद में इस अश्लील विडियो की धमकी देकर लड़के को धमकाने लगी.

33 साल की नौकरानी ने 12 साल के लड़के को बहका कर किया गंदा काम, फिर बनाया विडियो, आगे जो हुआ?
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo credits: PTI)

सिंगापुर: यहां एक नौकारनी ने अपने मालिक के कम उम्र के बेटे के साथ अश्लील कार्य किया. इतना ही नहीं इस नौकरानी ने लड़के के साथ सेक्सुअल वीडियो भी बनाया. महिला बाद में इस अश्लील विडियो की धमकी देकर लड़के को धमकाने लगी. महिला लड़के के माता-पिता को यह वीडियो को दिखाने की धमकी देती थी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह पूरा वाकिया जिस वक्त हुआ उस समय लड़के की उम्र 11 से 12 साल थी. पांच दिन की सुनवाई के दौरान जज ने महिला को नाबालिक लड़के से यौन उत्पीड़न के लिए दोषी ठहराया.

आरोपी महिला जनवरी 2015 से जुलाई 2016 तक इस परिवार के घर पर नौकरानी का काम करती थी. महिला को इस अपराध के लिए 22 नवंबर को जेल भेज दिया गया. सुनवाई के दौरान पीड़ित लड़के ने बताया कि वह जब भी घर पर अकेला रहता था नौकरानी उसे अश्लील संकेत दिया करती थी. लड़के ने यह तक बताया कि नौकरानी ने उसे एक बार किचन में बुलाकर होंठों पर किस करने को कहा. इसके बाद आए दिन महिला लड़के को सेक्सुअल गतिविधियों में शामिल होने के लिए उकसाने लगी.

पीड़ित लड़के ने कोर्ट को बताया कि एक बार आरोपी महिला (नौकरानी) से उसने पानी मांगा पर उसने देने से मना कर दिया, जिसके बाद उनके बीच काफी बहस भी हुई. इस बहस के दौरान ही नौकरानी ने उसे कहा कि उसने लड़के का एक अश्लील वीडियो बनाया है और वह उस वीडियो को लड़के के माता-पिता को दिखा देगी. यह भी पढ़ें- No XXX at Starbucks! अब कॉफी हॉउस में नहीं देख सकेंगे पॉर्न, कंपनी ने लगाया बैन

मामला 11 जुलाई 2016 को सामने आया जब पीड़ित लड़के ने अपने पिता को फोन करके कहा कि नौकरानी उसे पीटने वाली थी. जब लड़के के पिता घर आए तो नौकरानी ने उनसे कहा कि ऐसा कुछ नहीं हुआ है, नौकरानी लड़के के पिता को समझाने में नाकामयाब हुई तो उसने लड़के के पिता से कहा कि क्या आप जानते हैं कि आपका बेटा क्या कर रहा था?

नौकरानी के यह कहते ही लड़का एक दम चुप हो गया उसके पिता को कुछ गलत लगने लगा. जिसके बाद वे बेटे को लेकर बेडरूम में गए और वहां उससे पूछा क्या हुआ? जिसके बाद लड़के ने रोते-रोते अपने पिता को नौकरानी की हरकतों के बारे में बताया. यह भी पढ़ें- Pornhub के वाईस प्रेसिडेंट ने भारत से कहा- पॉर्न फिल्मों को बैन करना पड़ सकता है महंगा

जिसके बाद पिता ने नौकरानी की शियाकत दर्ज करवाकर उसके खिलाफ मुकदमा लड़ा. नौकरानी के वकील ने सुनवाई के दौरान कहा कि लड़का सिर्फ खुद को बचाने के लिए एक मनगढ़ंत कहानी पेश कर रहा है. बता दें कि महिला नाबालिक लड़के से यौन उत्पीड़न के आरोप में 7 सालों तक जेल की सजा भुगत सकती थी. साथ ही महिला को 20 हजार डॉलर भी दंड स्वरुप भी भरने पड़ सकते थे. नौकरानी को इस आरोप में 18 महीने की जेल हुई थी अब वह बेल पर बाहर है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 30, 2018 03:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).