बम धमाकों से फिर दहला श्रीलंका, दिखाए गए इस्लामिक स्टेट के झंडे, देशभर में लगा कर्फ्यू
श्रीलंका के विशेष बल के जवान पूर्वी प्रांत कें कलमुनई शहर में संदिग्ध आतंकियों के साथ एक भीषण मुठभेड़ कर रहे हैं. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, सेना के एक बयान में कहा गया है कि सेना सहित सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम पर उस समय हमला किया गया, जब टीम एक संदेहास्पद स्थान की तलाशी के लिए आगे बढ़ रही थी.
श्रीलंका (Sri Lanka) के विशेष बल के जवान पूर्वी प्रांत कें कलमुनई शहर में संदिग्ध आतंकियों के साथ एक भीषण मुठभेड़ कर रहे हैं. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, सेना के एक बयान में कहा गया है कि सेना सहित सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम पर उस समय हमला किया गया, जब टीम एक संदेहास्पद स्थान की तलाशी के लिए आगे बढ़ रही थी. इस स्थान पर आत्मघाती बम किट्स और विस्फोटकों का निर्माण होता है.
पांच-छह आतंकवादियों ने टीम पर उस समय गोलीबारी शुरू कर दी, जब वे उस स्थान पर लगभग पहुंच गए थे. स्थानीय मीडिया के अनुसार, कलमुनई और आसपास के इलाकों में तत्काल कर्फ्यू लागू कर दिया गया.
इसके पहले सेना ने कहा कि सुरक्षा बलों ने इस्लामिक स्टेट के झंडे, साहित्य और कुछ अन्य आपत्तिजनक सामान आमपारा जिले के एक घर से बरामद किए हैं.
संबंधित खबरें
Sri Lanka 4-Day Work Week: जंग के बीच ईंधन संकट से निपटने के लिए श्रीलंका का बड़ा फैसला, सरकारी दफ्तरों में अब हफ्ते में सिर्फ 4 दिन काम
ICC T20 Rankings: क्या टी20 वर्ल्ड कप जीतने या हारने से बदलती है टीमों की रैंकिंग? जानिए टूर्नामेंट के बाद मौजूदा स्थिति
Raisina Dialogue 2026: दिल्ली में आज से शुरू हो रहा वैश्विक कूटनीति का महाकुंभ, फिनलैंड के राष्ट्रपति होंगे मुख्य अतिथि
Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड
\