श्रीलंका के चर्च पहुंचे पीएम मोदी: ईस्टर धमाकों में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि, कहा- भारत एकजुटता से मित्र के साथ खड़ा

पीएम मोदी ईस्टर के मौके पर श्रीलंका के जिस चर्च में आतंकी हमला हुआ था वहां पहुंचे. उन्होंने यहां आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी. श्रीलंका में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'मुझे विश्वास है कि श्रीलंका फिर से उठेगा.

श्रीलंका के चर्च पहुंचे पीएम मोदी (Photo Credits- Twitter)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) अपने दो दिवसीय विदेश दौरे के अंतिम दिन रविवार को श्रीलंका (Sri Lanka) की राजधानी कोलंबो पहुंचे. यहां एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे (Ranil Wickremesinghe) ने पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया. इसके बाद पीएम मोदी ईस्टर के मौके पर श्रीलंका के जिस चर्च में आतंकी हमला हुआ था वहां पहुंचे. उन्होंने यहां आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी.

श्रीलंका में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'मुझे विश्वास है कि श्रीलंका फिर से उठेगा. आतंक के कायरतापूर्ण कृत्य श्रीलंका की भावना को नहीं हरा सकते. भारत श्रीलंका के लोगों के साथ एकजुटता के साथ खड़ा है.' बता दें कि 21 अप्रैल को श्रीलंका में हुए बम धमाकों के बाद पीएम मोदी वहां जाने वाले पहले विदेशी नेता हैं.

प्रधानमंत्री रहते मोदी का यह तीसरा श्रीलंकाई दौरा है. इससे पहले वे 2015 और 2017 में भी श्रीलंका दौरे पर जा चुके हैं. भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि मोदी का यह दौरा श्रीलंका सरकार को यह बताने के लिए है कि इस आपदा में हम उनके साथ बराबरी से खड़े हैं.

पीएम मोदी ने श्रीलंका पहुंचने पर खुशी जताई है. उन्होंने ट्वीट किया कि श्रीलंका आकर खूश हूं. चार साल में यह मेरी तीसरी श्रीलंका यात्रा है. उन्होंने कहा है कि भारत कभी भी अपने मित्रों को नहीं भूलता है जब उन्हें जरूरत होती है. श्रीलंका में हुए भव्य स्वागत से खुशी हुई.

कुछ देर में श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना (Maithripala Sirisena) के साथ लंच और द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. इसके बाद विपक्ष के नेता महिंदा राजपक्षे और तमिल राष्ट्रीय गठबंधन के नेताओं से भी मिलेंगे. इसके बाद पीएम मोदी कोलंबो से सीधे आंध्र प्रदेश के तिरुपति जाएंगे और भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में पूजा करेंगे. मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी भी उनके साथ मौजूद रहेंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड