PM Modi US Fan Video: पीएम मोदी को लेकर दीवानगी, अमेरिका में रहने वाले शख्स के कार का नंबर प्लेट 'NMODI' कहा- 'प्रधानमंत्री मेरे लिए एक प्रेरणा'

PM Modi US Fan Video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता सिर्फ भारत में ही नहीं है. बल्कि विदेशों में भी बड़ी संख्या में उनके फैंस हैं. जो उन्हें चाहते हैं. पीएम मोदी के चाहने वाले में सुंयक्त राष्ट्र अमेरिका के मार्यालैंड में रहने वाले राघवेंद्र (Raghavendra) की दीवानगी देखी गई. राघवेंद्र प्रधानमंत्री को इतना पसंद करते हैं कि उन्होंने अपनी कार का नंबर प्लेट 'NMODI' लिया है. राघवेंद्र का कहना है, मैंने साल 2016 में यह नंबर प्लेट लिया था. पीएम मोदी मेरे लिए एक प्रेरणा हैं. वह मुझे देश के लिए, समाज के लिए, दुनिया के लिए कुछ अच्छा करने के लिए प्रेरित करते हैं.

बता दें कि पीएम 21 से लेकर 24 जून तक अमेरिका के दौरे पर जा रहे हैं. यात्रा के कुछ दिनों पहले से ही अमेरिका में पीएम मोदी के आगमन की तैयारी शुरू हो गई है. अमेरिकी सरकार भी इस यात्रा को लेकर काफी उत्सुक हैं.

Video:

Video: