PM Modi in France: मोदी-मोदी के नारों से गूंजा पेरिस, भारत-फ्रांस की दोस्ती पर प्रधानमंत्री ने कही दिल छूने वाली बात | Videos

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) फ्रांस की दो दिन की यात्रा पर हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने पेरिस के ला सीन म्यूजिकल में भारतीय समुदाय को संबोधित किया. पीएम मोदी के संबोधन को लेकर ला सीन म्यूजिकल में मौजूद लोगों के बीच उत्साह दिखा.

PM Modi in France | ANI

PM Modi France Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) फ्रांस की दो दिन की यात्रा पर हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने पेरिस के ला सीन म्यूजिकल में भारतीय समुदाय को संबोधित किया. पीएम मोदी के संबोधन को लेकर ला सीन म्यूजिकल में मौजूद लोगों के बीच उत्साह दिखा. पीाएम मोदी को अपने बीच पाकर यहां मौजूद भारतीय समुदाय के लोगों में बेहद उत्साह है. लोगों से खचाखच भरे इस हॉल में पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरूआत 'भारत माता की जय' से की. पेरिस में अपना संबोधन शुरू करते हुए पीएम मोदी ने कहा, जब मैं विदेश में 'भारत माता की जय' सुनता हूं तो मुझे लगता है कि मैं घर आ गया हूं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस में फ्रांस की प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बोर्न से की मुलाकात (Watch Video)

पीएम मोदी ने कहा, 'इस बार मेरा फ्रांस आना और भी विशेष है कल फ्रांस का नेशनल डे है मैं यहां की जनता को इसकी बधाई देता हूं. प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बोर्न मुझे एयरपोर्ट पर रिसीव करने आई थी और कल मैं अपने मित्र राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के साथ नेशनल डे परेड का हिस्सा बनूंगा. ये आत्मीयता सिर्फ दो देशों के नेताओं के बीच नहीं है बल्कि ये भारत और फ्रांस की अटूट दोस्ती का प्रतिबिंब है.

मोदी-मोदी नाम से गूंज उठा फ्रांस

फ्रांस में भी 'भारत माता की जय'

प्रधानमंत्री ने कहा, 'आज का ये नजारा अपने आप में अद्भूत है, ये उत्साह अभूतपूर्व है, ये स्वागत उल्लास से भर देने वाला है. हम भारतीय जहां भी जाते हैं एक मिनी भारत जरूर बना लेते हैं. यहां पर कुछ लोग 12 घंटे सफर करके आए हैं, इससे बड़ा प्यार क्या हो सकता है. मैं आप सभी का यहां पर आने के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं.'

भारत और फ्रांस की अटूट दोस्ती 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'भारत इस समय G20 की अध्यक्षता कर रहा है. पहली बार किसी देश की अध्यक्षता में ऐसा हो रहा है कि उस देश के कोने-कोने में 200 से ज्यादा बैठकें हो रही हैं. पूरा G20 समूह भारत के सामर्थ्य को देख रहा है.'

पीएम मोदी ने कहा, 'दोनों देशों के लोगों के बीच का कनेक्ट दोनों देशों के लोगों के बीच आपसी विश्वास, इस साझेदारी का सबसे मजबूत आधार है. यहां नमस्ते फ्रांस फेस्टिवल होता है तो भारत में लोग बोन्सू इंडिया का आनंद उठाते हैं.'

पीएम मोदी ने अपनी इस यात्रा को कई मायनों में खास बताया. पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देश रक्षा और रणनीतिक सेक्टर में एकदूसरे के साझेदार हैं. पीएम मोदी यहां बेस्टिल डे परेड के साक्षी बनेंगे. फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने इस खास सालाना परेड के लिए पीएम मोदी को आमंत्रित किया है. खास बात यह है कि इस परेड में भारतीय सेना के तीनों अंगों की टु​कड़ियां भी हिस्सा लेंगी.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी