Philippine Fire Breaks: दो मंजिला घर में लगी आग, एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत
फिलीपींस के क्वेजोन प्रांत में एक घर में आग लगने से एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी.
मनीला, 25 नवंबर : फिलीपींस के क्वेजोन प्रांत में एक घर में आग लगने से एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी.
कैंडेलारिया शहर में दो मंजिला घर में जब आग लगी, उस वक्त घर के अंदर 69 वर्षीय एक महिला और उसके पांच पोते-पोतियां थे. समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, घटना में दो अन्य महिलाएं घायल हो गईं. यह पढ़ें भी : Hamas Releases Hostages: हमास ने इजरायल के 13 बंधकों को किया रिहा, थाईलैंड के 12 नागरिकों को भी छोड़ा
स्थानीय समयानुसार देर रात करीब एक बजे लगी आग पर डेढ़ घंटे बाद काबू पा लिया गया. पुलिस ने कहा कि एक पड़ोसी ने आग की लपटें उठती देखी और परिवार के सदस्यों को बचाने के लिए मदद के लिए चिल्लाया.
Tags
संबंधित खबरें
Pilibhit: एम्बुलेंस के झटके से 'ब्रेन डेड' महिला की लौटी सांसें? जानिए इस 'चमत्कार' के पीछे का असली मेडिकल सच
Nikko Natividad Viral Video: निक्को नतिविदाद वायरल वीडियो मामला, जानें वायरल हुई क्लिप असली है या नकली
फिलीपींस 'बिग 4' वायरल वीडियो कांड: जानें क्या है पूरा मामला और क्या कहता है कानून?
Viral Video Scandal: Nikko Natividad की पत्नी Cielo Eusebio ने दिया साथ, कहा- 'विश्वास फिर से बनाना मुश्किल, पर हम साथ हैं'
\