Pakistan: बाढ़ से जूझ रहे पाकिस्तान को शिक्षा के लिए संयुक्त राष्ट्र देगा 50 लाख का आपात अनुदान

संयुक्त राष्ट्र के 'एजुकेशन कैन नॉट वेट' (ईसीडब्ल्यू) ने पाकिस्तान में बाढ़ से उत्पन्न हुए आपातस्थिति और दीर्घ संकट में शिक्षा के लिए 50 लाख डॉलर का आपातकालीन अनुदान जारी करने की घोषणा की है.

Pakistan Floods

इस्लामाबाद, 24 सितंबर : संयुक्त राष्ट्र के 'एजुकेशन कैन नॉट वेट' (ईसीडब्ल्यू) ने पाकिस्तान में बाढ़ से उत्पन्न हुए आपातस्थिति और दीर्घ संकट में शिक्षा के लिए 50 लाख डॉलर का आपातकालीन अनुदान जारी करने की घोषणा की है. समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने शुक्रवार को ईसीडब्ल्यू के हवाले से कहा कि 12 महीने का निवेश सिंध, बलूचिस्तान, पंजाब और पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में 80,000 से अधिक लड़कियों और लड़कों तक पहुंचेगा. ईसीडब्ल्यू निदेशक यासमीन शेरिफ ने कहा, "जलवायु संकट एक शिक्षा संकट है. इन विनाशकारी बाढ़ ने लोगों की जान ले ली है. 22,000 स्कूलों को तबाह कर दिया है और परिवारों को अलग कर दिया है."

उन्होंने कहा, "हमें तेजी से कार्य करने की जरूरत है. ईसीडब्ल्यू और हमारे रणनीतिक साझेदार का उद्देश्य बच्चों को जल्द से जल्द स्कूल भेजना है. बाढ़ के कारण आई शिक्षा में बाधा को दूर करना है." पाकिस्तान में मानसून की भारी बारिश के कारण पूरे देश में भयंकर बाढ़ और भूस्खलन जैसी घटनाएं सामने आई हैं ईसीडब्ल्यू ने कहा कि 1,400 से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और सरकार का अनुमान है कि 22,594 स्कूल क्षतिग्रस्त या नष्ट हो गए हैं. यह भी पढ़ें : स्वच्छता के लिए लोगों प्रेरित करने के लिए भाजपा सांसद ने साफ किया स्कूल का शौचालय

ईसीडब्ल्यू ने कहा कि बच्चों को औपचारिक और अस्थायी दोनों तरह से शिक्षण और सीखने की सामग्री प्रदान की जाएगी. शिक्षकों को उनके शिक्षण विधियों के लिए समर्थन दिया जाएगा. दुनियाभर में, 22.2 करोड़ संकटग्रस्त बच्चों और किशोरों को तत्काल शिक्षा सहायता की जरूरत है. ईसीडब्ल्यू और उसके सहयोगी विश्व के नेताओं से '222 मिलियन ड्रीम्स' अभियान के लिए तत्काल फंडिंग में कम से कम 1.5 अरब डॉलर प्रदान करने का आह्वान कर रहे हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड