पाकिस्तान: परवेज मुशर्रफ ने राजद्रोह मामले की सुनवाई आगे बढ़ाने के लिए दायर की याचिका

पाकिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख परवेज मुशर्रफ ने विशेष अदालत से अपने खराब स्वास्थ्य का हवाला देकर उनके खिलाफ चल रही राजद्रोह मामले की सुनवाई को गुरुवार (आज) से बढ़ाकर रमजान के बाद करने का आग्रह किया है...

परवेज मुशर्रफ (Photo Credits: IANS)

इस्लामाबाद:  पाकिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख परवेज मुशर्रफ (Pervez Musharraf) ने विशेष अदालत से अपने खराब स्वास्थ्य का हवाला देकर उनके खिलाफ चल रही राजद्रोह मामले की सुनवाई को गुरुवार (आज) से बढ़ाकर रमजान के बाद करने का आग्रह किया है. एक रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व शासक ने कहा कि जानलेवा बीमारियों के कारण वे पाकिस्तान नहीं आ सकते.

जनरल मुशर्रफ पर संघीय अदालत की शिकायत पर संविधान के अनुच्छेद छह के तहत राजद्रोह और धारा दो के अंतर्गत उच्च राजद्रोह अधिनियम के मामलों की सुनवाई चल रही है. डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, जनरल मुशर्रफ की तरफ से वकील सलमान सफदर द्वारा दायर याचिका के अनुसार, पाकिस्तान आने की तीव्र इच्छा के बावजूद, जानलेवा बीमारियों और स्वास्थ्य असमर्थताओं के कारण वे विशेष अदालत में पेश नहीं हो सके.

यह भी पढ़ें: परवेज मुशर्रफ ‘रिएक्शन’ के बाद दुबई अस्पताल में भर्ती

उन्होंने अपनी याचिका में अदालत में पेश नहीं होने के कारण माफी मांगी है. याचिका के साथ मुशर्रफ का स्वास्थ्य प्रमाण पत्र भी संलग्न है.

आवेदन पत्र में लिखा है कि पूर्व राष्ट्रपति बेनजीर भुट्टो हत्या, न्यायाधीशों को नजरबंद करने, अकबर बुगती मामलों में खुद 24 मार्च, 2013 में पाकिस्तान आए थे और उनके देश में आने के साथ ही उन पर च्च राजद्रोह का मामला शुरू हुआ था.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड