कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान कल मुहैया करवाएगा राजनयिक मदद

कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान राजनयिक मदद देने को तैयार हो गया है. पाकिस्तानी मीडिया की खबरों के मुताबिक, शुक्रवार को पाक कुलभूषण जाधव को राजनयिक मदद मुहैया करवाएगा. इससे पहले पाकिस्तान ने 25 जुलाई को कहा था कि वह भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को राजनयिक संपर्क मुहैया कराने के लिए काम कर रहा है.

कुलभूषण जाधव (Photo Credits: PTI)

कुलभूषण जाधव (Kulbhushan Jadhav) को पाकिस्तान (Pakistan) राजनयिक मदद देने को तैयार हो गया है. पाकिस्तानी मीडिया की खबरों के मुताबिक, शुक्रवार को पाक कुलभूषण जाधव को राजनयिक मदद (Consular Access) मुहैया करवाएगा. इससे पहले पाकिस्तान ने 25 जुलाई को कहा था कि वह भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को राजनयिक संपर्क मुहैया कराने के लिए काम कर रहा है. कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान में एक सैन्य अदालत द्वारा सुनाई गई मौत की सजा पर इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (ICJ) द्वारा पाक को 'प्रभावी समीक्षा और पुनर्विचार' तथा उसे राजनयिक संपर्क मुहैया कराने के आदेश दिए जाने के बाद पाक की तरफ से यह कदम उठाया जा रहा है.

बता दें कि भारतीय नौसेना के सेवानिवृत्त अधिकारी कुलभूषण जाधव (49) को अप्रैल 2017 में बंद कमरे में हुई सुनवाई के बाद पाकिस्तानी सैन्य अदालत ने 'जासूसी और आतंकवाद' के आरोप में मौत की सजा सुनाई थी. उसे सजा सुनाए जाने पर भारत की तरफ से कड़ी प्रतिक्रिया की गई थी. यह भी पढ़ें- भारत ने कुलभूषण जाधव मामले में ICJ के फैसले की सराहना की, पाकिस्तान से इसे तत्काल लागू करने को कहा

कुलभूषण जाधव के लिए राहत की बात यह है कि इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस की 16 सदस्यीय पीठ ने 17 जुलाई को 15-1 के बहुमत से उन्हें मृत्युदंड दिए जाने पर रोक लगा दी थी और पाया था कि पाकिस्तान ने कुलभूषण जाधव की गिरफ्तारी के बाद उसे राजनयिक पहुंच मुहैया कराने के भारत के अधिकार का उल्लंघन किया.

भाषा इनपुट

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 119 रनों से हराया, हैरी ब्रूक ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 255 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने खेली धमाकेदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड