इमरान खान के नए पाकिस्तान में हुआ ब्लास्ट, 16 लोगों की मौत, कई घायल

देश के पड़ोसी देश पाकिस्तान में आज क्वेटा (Quetta) शहर के भीड़भाड़ भरे हजारगंजी सब्जी मंडी (Hazarganji Sabzi Mandi) में बम विस्फोट में आठ लोगों की मौत हो गई. वहीं कई लोग इस हमले में गंभीर रूप से घायल भी बताए जा रहे हैं.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

देश के पड़ोसी देश पाकिस्तान में आज क्वेटा (Quetta) शहर के भीड़भाड़ भरे हजारगंजी सब्जी मंडी (Hazarganji Sabzi Mandi) में बम विस्फोट में सोलह लोगों की मौत हो गई. वहीं कई लोग इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें कई की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है.

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) ने इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है. साथ में इमरान ने जख्मियों को बेहतर इलाज देने के लिए कहा है. खबर के अनुसार आज सुबह क्वेटा की फल मंडी में लोग खरीदारी कर रहे थे कि तभी अचानक बम धमाका हुआ और लोगों में अफरातफरी मच गई.

बता दें कि इससे पहले भी क्वेटा में आतंकियों द्वारा किए गए आत्मघाती हमले में 31 लोग मारे गए थे. जिसमें तीन पुलिसवाले और 2 बच्चे भी शामिल थे. यह धमाका क्वेटा में ईस्टर्न बाइपास के पास पोलिंग स्टेशन के बाहर हुआ था. इस हमले में कम से कम 40 लोगों के घायल होने की भी खबर सामने आई थी.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan Train Blast: पाकिस्तान के क्वेटा में बड़ा धमाका, सैन्य ट्रेन पर आतंकी हमले में 24 लोगों की मौत, 50 से अधिक घायल (Watch Video)

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Winner Prediction: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: नेशनल स्टेडियम कराची में आज खेले जाने वाले मुकाबले में बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल