पाकिस्तान चुनाव में ट्रांसजेंडर को नहीं डालने दिया गया वोट
पाकिस्तान के राजनीतिक इतिहास में पहली बार निर्वाचन आयोग ने ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों के मतदान के दौरान 'पर्यवेक्षकों' की तैनाती की लेकिन बुधवार को लाहौर में उन्हें वोट डालने की इजाजत नहीं दी गई. डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, "ऐसी खबरें हैं
लाहौर : पाकिस्तान के राजनीतिक इतिहास में पहली बार निर्वाचन आयोग ने ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों के मतदान के दौरान 'पर्यवेक्षकों' की तैनाती की लेकिन बुधवार को लाहौर में उन्हें वोट डालने की इजाजत नहीं दी गई. डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, "ऐसी खबरें हैं कि लाहौर में पुरुष मतदान केंद्रों पर ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों को वोट डालने नहीं दिया गया."
पाकिस्तान में 11वें आम चुनाव में ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्य न केवल मत डाल रहे हैं, बल्कि चुनाव भी लड़ रहे हैं. इस बार पांच ट्रांसजेंडर उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं.
इस चुनाव में 13 ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों ने राष्ट्रीय और प्रांतीय असेंबली के लिए अपना नामांकन पत्र भरा था लेकिन इनमें से नौ को फंड की कमी की वजह अपना नामांकन वापस लेना पड़ा.
संबंधित खबरें
जर्मनी में कार्निवाल परेड में होगा ट्रंप का पर्दाफाश
10 फरवरी की प्रमुख खबरें और अपडेट्स
Bangladesh-US Trade Deal: अमेरिका के साथ 'गुप्त' व्यापार समझौते पर घिरी मोहम्मद यूनुस सरकार: रियायतों और भारी शर्तों को लेकर उठ रहे सवाल
Hindu Man Killed in Bangladesh: बांग्लादेश चुनाव से पहले एक और हिंदू की हत्या, मैमनसिंह में व्यापारी सुशेन चंद्र सरकार की गला रेतकर हत्या; लाखों की लूट
\