Earthquake In Pakistan: दिल्ली-एनसीआर समेत पाकिस्तान में भूकंप के तेज झटके, 6.0 तीव्रता के साथ कांपी धरती
(Photo Credit : ANI)

Earthquake In Pakistan: देश की राजधानी दिल्ली-एनसीआर समेत पाकिस्तान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए है. भारत में जहां दिल्ली-एनसीआर और समेत अन्य कुछ राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए. भारत के अलावा पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए है. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.0 आंकी गई है. भूकंप का मुख्य केंद्र अफगानिस्तान का हिंदूकुश क्षेत्र में रहा है. उज्बेकिस्तान में भी भूकंप के झटके लगे हैं. पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार स्थानीय समयानुसार दोपहर 2:20 बजे भूकंप आया है. भूकंप आने के बाद लोग डर गए.

Tweet:

Tweet: