Earthquake in Pakistan: पाकिस्तान में भूकंप के झटके, डरकर लोग घरों से निकलकर भागे; 4.3 रही तीव्रता
Earthquake (Photo Credits: X/@Top_Disaster)

Earthquake in Pakistan: पाकिस्तान में झटके महसूस किए गए हैं. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार पाकिस्तान के समयानुसार शाम के 04.04 भूकंप के झटके महसूस किए गए. जिसकी तीव्रता 4.3 रही. बताया जा रहा है कि लोग घरों और अपने आफिस में थे. अचानक से घर में कंपन होने की वजह से लोग डर कर अपने घरों से निकलकर भागने लगे. हालांकि अब तक कि जो जानकारी है. उसके अनुसार जान माल के नुकसान की खबर नहीं है. लेकिन लोगों के चेहरे पर भूकंप आने का डर साफ़ झलक रहा है.

Tweet: