Pakistan Blast: शिया समुदाय के धार्मिक जुलूस को निशाना बनाकर किया गया विस्फोट, 3 मरे, 50 जख्मी

पाकिस्तान (Pakistan) में गुरुवार को शिया मुसलमानों (Shia Muslims) के धार्मिक जुलूस (Procession) को निशाना बनाकर किए गए शक्तिशाली विस्फोट में कम से कम तीन लोगों की मौत हुो गई और 50 से अधिक लोग घायल हो गए. फिलहाल इस हमले की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है. पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों ने मौके पर पहुंचकर इलाका सील कर दिया है और जांच चल रही है.

पाकिस्तान में धार्मिक जुलूस के दौरान ब्लास्ट (Photo Credits: Twitter)

इस्लामाबाद: पाकिस्तान (Pakistan) में गुरुवार को शिया मुसलमानों (Shia Muslims) के धार्मिक जुलूस (Procession) को निशाना बनाकर किए गए शक्तिशाली विस्फोट में कम से कम तीन लोगों की मौत हुो गई और 50 से अधिक लोग घायल हो गए. फिलहाल इस हमले की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है. पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों ने मौके पर पहुंचकर इलाका सील कर दिया है और जांच चल रही है. Pakistan: पेशावर में पाकिस्तान विरोधी नारे लगाने के लिए 31 अफगान शरणार्थी गिरफ्तार

पूर्वी पंजाब (Punjab) प्रांत के रूढ़िवादी शहर बहावलनगर (Bahawalnagar) में यह विस्फोट हुआ. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पुलिस और एंबुलेंस घटनास्थल की ओर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में घटनास्थल पर घायल अनेक लोग मदद का इंतजार करते दिख रहे हैं.

एक शिया नेता खावर शफकत (Khawar Shafqat) ने एक बयान में बम विस्फोट की पुष्टि की, लेकिन कोई और जानकारी नहीं दी. शफकत के मुताबिक धमाका उस वक्त हुआ जब मुहाजिर कॉलोनी के भीड़भाड़ वाले इलाके से शिया मुसलमानों का जुलूस गुजर रहा था. उन्होंने हमले की निंदा की और सरकार से देश के अन्य हिस्सों में भी निकाले जा रहे जुलूसों में सुरक्षा कड़ी करने की अपील की.

इस बीच, अधिकारियों ने अशौरा उत्सव से एक दिन पहले देश भर में मोबाइल फोन सेवा को निलंबित कर दिया है. फ़िलहाल पाकिस्तान के किसी भी सरकारी अधिकारी या पुलिस अधिकारी ने धमाके पर टिप्पणी नहीं की है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घायलों में कुछ की हालत बेहद गंभीर थी.

गौरतलब हो कि पाकिस्तान में शिया (Shia Muslim) अल्पसंख्यक हैं और सुन्नी मुस्लिम (Sunni Muslim) की आबादी सबसे ज्यादा है. सीनेटर सेहर कामरान (Sehar Kamran) ने इसे "पटाखा हमला" (Cracker Attack) बताते हुए निंदा की और घायलों के ठीक होने की प्रार्थना की.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड