पाकिस्तान का दावा, भारतीय सुपर सोनिक 'मिसाइल जैसी उड़ने वाली वस्तु' ने उसके हवाई क्षेत्र में प्रवेश किया

पाकिस्तान की सेना (Pakistan Army) ने गुरुवार को भारत पर आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय सुपर सोनिक 'मिसाइल जैसी उड़ने वाली वस्तु (Indian Super Sonic 'Missile-Like Flying Object) उसके हवाई क्षेत्र में घुसपैठ की है. पाकिस्तान सेना के प्रॉपगैंडा विंग इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशन के डायरेक्टर जनरल (ISPR) मेजर जनरल बाबर इफ्तिखार (Major General Babar Iftikhar) ने दावा किया है कि यह मिसाइल जैसी उड़ने वाली वस्तु पाकिस्तानी सीमा में 124 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से घुसा था. जो खानेवाल जिले के मियां चन्नू के पास गिर गया. जिससे आसपास के क्षेत्रों को कुछ नुकसान हुआ है. इस मिसाइल के पाकिस्तान में घुसने के बाद उसने इस घटना की निंदा करते हुए भारत से स्पष्टीकरण मांगा है.

Tweet: