ईरान ने इस्लामिक स्टेट से जुड़े 8 लोगों को दी मौत की सजा
ईरान ने बीते साल तेहरान में इस्लामिक स्टेट (आईएस) से संबद्ध मामले में आठ लोगों को फांसी की सजा दी. तेहरान के अभियोजक कार्यालय ने जारी बयान में कहा, "कानूनी एवं धार्मिक सिद्धांतों के अनुरूप ही इन आठ आतंकवादियों को मृत्युदंड दिया गया.
तेहरान: ईरान ने बीते साल तेहरान में इस्लामिक स्टेट (आईएस) से संबद्ध मामले में आठ लोगों को फांसी की सजा दी. तेहरान के अभियोजक कार्यालय ने जारी बयान में कहा, "कानूनी एवं धार्मिक सिद्धांतों के अनुरूप ही इन आठ आतंकवादियों को मृत्युदंड दिया गया.
सात जून 2017 को इमाम खोमेनी के मकबरे और ईरान की संसद पर हमले में इनकी भागीदारी की वजह से यह सजा सुनाई गई है. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इन लोगों ने आतंकवादियों को हथियार और वित्तीय मदद भी पहुंचाई.
गौरतलब है कि 2017 में आईएस के दोहरे हमले में 17 लोगों की मौत हो गई थी जबकि आईएस के छह आतंकवादियों को मार गिराया गया था.
Tags
संबंधित खबरें
जर्मनी में कई पेरेंट्स को क्यों करनी पड़ती है पार्ट‑टाइम जॉब
Earthquake in Turkey: तुर्की के टोकाट प्रांत में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 5.5 रही तीव्रता, लोगों में दहशत
Ant Smuggling: केन्या में 2,000 से ज्यादा जिंदा चींटियों की तस्करी की कोशिश नाकाम, एयरपोर्ट पर गिरफ्तार हुआ चीनी नागरिक
ईरान युद्ध से भारत‑चीन‑यूरोप पर तगड़ा असर, रूस को फायदा
\