New Year’s Eve Fireworks 2022 Live Streaming: सिडनी में शुरू हुई न्यू ईयर का सेलिब्रेशन, ऐसे देखें लाइव आतिशबाजी

नए साल की पूर्व संध्या (New Year’s Eve) से ही लोग नए साल के जश्न (New Year Celebration) में सराबोर हो जाते हैं. इस अवसर पर जमकर आतिशबाजी (Fireworks)  की जाती है और इसके बिना नए साल का जश्न अधूरा सा लगता है. नए साल की पूर्व संध्या पर आतिशबाजी हर देश में 2023 में होने वाली सबसे महत्वपूर्ण गतिविधियों में से एक है. सिडनी में शनिवार को रौशनी और आतिशबाजी का अद्भुत नजारा देखने को मिला, जबकि ऑस्ट्रेलियाई शहर नए साल 2023 का स्वागत करने के लिए तैयार है. नए साल की पूर्व संध्या पर सिडनी में रौशनी का जोरदार नजारा देखने को मिला, शहर भर के लोगों ने सोशल मीडिया पर नए साल की तस्वीरें और वीडियो साझा किए. 2023 के लिए उलटी गिनती शुरू होते ही ईव का जश्न शुरू हो गया है. सिडनी में नए साल की पूर्व संध्या की आतिशबाजी का लाइव प्रसारण किया जा रहा है.

लाइव विडियो देखें: