Somalia Blast: सोमालिया में अचानक हुआ भीषण धमाका, विस्फोट में 6 की मौत, 12 घायल
सोमालिया में एक मिनीबस के विस्फोटक उपकरण की चपेट में आने से तीन बच्चों सहित कम से कम छह यात्रियों की मौत हो गई और 12 घायल हो गए. एक अधिकारी ने यह पुष्टि की.
मोगादिशू, 10 अगस्त: दक्षिणी सोमालिया के निचले शबेले क्षेत्र में एक मिनीबस के विस्फोटक उपकरण की चपेट में आने से तीन बच्चों सहित कम से कम छह यात्रियों की मौत हो गई और 12 घायल हो गए. एक अधिकारी ने यह पुष्टि की.
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, लोअर शबेले क्षेत्र के गवर्नर मोहम्मद इब्राहिम बर्रे ने सोमाली राष्ट्रीय समाचार एजेंसी को बताया कि मिनीबस मार्का शहर से निकली थी और क्षेत्र के कोरियोले शहर की ओर जा रही थी, तभी वह सड़क के किनारे बिछाई गई बारूदी सुरंग से टकरा गई.
बर्रे ने बुधवार को कहा, " हमारा मानना है कि इस जघन्य कृत्य के पीछे अल-शबाब का हाथ है." सूत्रों ने शिन्हुआ समाचार एजेंसी को बताया कि घटना में हताहतों की संख्या बताए गए आंकड़ों से कहीं ज्यादा है. किसी भी समूह ने घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है.
Tags
संबंधित खबरें
Nagpur Factory Blast: नागपुर की SBL एनर्जी फैक्ट्री में भीषण धमाका, 15 से ज्यादा मजदूरों की मौत, कई जख्मी; VIDEO
Alaska Airlines Fire Incident: हवा में पावर बैंक फटने से अलास्का एयरलाइंस के विमान में लगी आग, यात्री के घायल पर सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी
Ujjain Balloon Blast: उज्जैन में बीजेपी की रैली के दौरान बड़ा हादसा टला, स्वागत मंच पर फटे हाइड्रोजन गुब्बारे; बाल-बाल बचे भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष (Watch Video)
Meghalaya Coal Mine Blast: मेघालय कोयला खदान विस्फोट मामले में हाईकोर्ट का सख्त रुख, 18 मौतों के बाद खदान मालिकों की तत्काल गिरफ्तारी के आदेश
\