विदेश

LIVE: अमेरिका और चीन ने 90 दिनों के लिए बढ़ाया टैरिफ विराम

भारत, दुनिया, खेल और विज्ञान की सारी बड़ी खबरें, एक साथ और तुरंत.

LIVE: अमेरिका और चीन ने 90 दिनों के लिए बढ़ाया टैरिफ विराम
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: Image File)

भारत, दुनिया, खेल और विज्ञान की सारी बड़ी खबरें, एक साथ और तुरंत. हम यह पेज लगातार अपडेट कर रहे हैं ताकि आपको दिनभर की खबरें एक साथ एक जगह मिल जाएं.- अमेरिका और चीन ने 90 दिनों के लिए बढ़ाया टैरिफ विराम

अमेरिका और चीन ने 90 दिनों के लिए बढ़ाया टैरिफ विराम

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने चीन के साथ 90 दिनों के लिए टैरिफ पर रोक लगाने की पुष्टि की है. चीन ने भी इसी तरह के उपाय करने की घोषणा की. अपने ट्रूथ सोशल प्लेटफॉर्म पर ट्रंप ने लिखा, "मैंने अभी-अभी एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं जो चीन पर टैरिफ निलंबन को 90 और दिनों के लिए बढ़ाएगा. समझौते के अन्य सभी तत्व वही रहेंगे." यह आदेश शुरुआती विराम की समय सीमा समाप्त होने से कुछ घंटे पहले आया.

रॉयटर्स समाचार एजेंसी ने चीनी वाणिज्य मंत्रालय के हवाले से मंगलवार को बताया कि चीन भी अमेरिकी सामानों पर अतिरिक्त टैरिफ को 90 दिनों के लिए निलंबित करेगा. ट्रंप का यह नया कार्यकारी आदेश 10 नवंबर की आधी रात के बाद समाप्त हो जाएगा, जिससे दोनों देशों को किसी समाधान तक पहुंचने के लिए और समय मिल जाएगा.

मई में, वॉशिंगटन और बीजिंग ने एक दूसरे पर लगाए गए भारी टैरिफ को कम करने पर सहमति व्यक्त की थी, जो चीनी सामानों पर 145% और अमेरिकी सामानों पर 125% तक पहुंच गए थे. मई के समझौते के बाद चीनी सामानों पर टैरिफ 30% और अमेरिकी सामानों पर 10% हो गए थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 12, 2025 11:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).