इस्लामिक स्टेट समूह के जिहादियों ने किया हमला, चार नाइजीरियाई सैनिकों की हुई मौत
नाइजीरिया के अशांत पूर्वोत्तर हिस्से में आईएस से संबद्ध संदिग्ध जिहादियों ने घात लगा कर सैनिकों पर हमला किया जिसमें चार जवान मारे गए. सेना के एक अधिकारी ने बताया कि हमलावर 'इस्लामिक स्टेट वेस्ट अफ्रीका प्रोविंस' समूह के थे. दूसरे अधिकारी ने भी मरने वाले जवानों की संख्या चार बताते हुए कहा कि जिहादियों ने दो चौकियों पर कब्जा कर लिया था लेकिन बाद में उन्हें मुक्त करा लिया गया.
कानो/नाइजीरिया: नाइजीरिया (Nigeria) के अशांत पूर्वोत्तर हिस्से में आईएस से संबद्ध संदिग्ध जिहादियों ने घात लगा कर सैनिकों पर हमला किया जिसमें चार जवान मारे गए. सेना से जुड़े दो सूत्रों ने यह जानकारी दी. सेना के एक अधिकारी ने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि ये हमलावर 'इस्लामिक स्टेट वेस्ट अफ्रीका प्रोविंस' (आईएसडब्ल्यूएपी) समूह के थे.
कैमरून से लगी सीमा के पास स्थित मोगुला गांव में रविवार को इन्होंने सेना के एक गश्ती दल पर गोलियां चलाईं, जिसमें चार सैनिक मारे गए. वे अपने साथ दो मशीन गन भी ले गए. एक सूत्र ने कहा, "हमारे सैनिकों पर आईएसडब्ल्यूएपी के आतंकवादियों ने मोगुला में घात लगा कर हमला किया जिसमें चार सैनिक मारे गए."
यह भी पढ़ें : नाइजीरियाई महिला ने निजी अंगों के अलावा गर्भाशय में छुपाई थी कोकीन, करना पड़ा ऑपरेशन
अधिकारी ने कहा, "हमला सुबह करीब 11 बजे किया गया, जब दल नियमित गश्त पर था." दूसरे अधिकारी ने भी मरने वाले जवानों की संख्या चार बताते हुए कहा कि जिहादियों ने दो चौकियों पर कब्जा कर लिया था लेकिन बाद में उन्हें मुक्त करा लिया गया.उन्होंने कहा, "उन्होंने दो वाहनों पर रखी बंदूकों को खोला और फिर उसके साथ वहां से भाग गए."
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 19, 2019 09:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

