Japanese Military Helicopter Missing: दस लोगों को ले जा रहा जापानी सेना का हेलीकॉप्टर रडार से गायब, सर्च ऑपरेशन शुरू
जापान में एक जापानी सैन्य हेलीकॉप्टर रडार से गायब हो गया. खबरों के मुताबिक, जब यह सैन्य हेलीकॉप्टर रडार से गायब हुआ उस समय इसमें 10 लोग सवार थे.
- Read in
- हिंदी
जापान में एक जापानी सैन्य हेलीकॉप्टर रडार से गायब हो गया. खबरों के मुताबिक, जब यह सैन्य हेलीकॉप्टर रडार से गायब हुआ उस समय इसमें 10 लोग सवार थे. इस घटना के सामने आने के बाद जापान के तटरक्षक बल ने कहा कि वे राडार से गायब हो गए एक लापता सैन्य हेलीकॉप्टर की तलाश कर रहे हैं जिसमें चालक दल के 10 सदस्य सवार थे.
समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने सरकारी प्रसारक एनएचके के हवाले से बताया कि ओकिनावा के मियाकोजिमा द्वीप के आसपास उड़ने वाला यूएच-60 बहुउद्देशीय हेलीकॉप्टर शाम करीब 4.40 बजे (स्थानीय समयानुसार) रडार से गायब हो गया. एसडीएफ और तटरक्षक बल हेलीकॉप्टर की तलाश कर रहे हैं, जो कुमामोटो प्रान्त की एक यूनिट का है.
BREAKING: Japanese military helicopter carrying ten people has disappeared from radar
— The Spectator Index (@spectatorindex) April 6, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 06, 2023 04:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

