इजरायली सेना का राफा में हमास की आधी फौज को हराने का दावा

इजरायल की सेना ने दावा किया है कि उसके सैनिकों ने गाजा के राफा में हमास की लगभग आधी फौज को परास्त कर दिया है.

(Photo : X)

यरुशलम, 18 जून : इजरायल की सेना ने दावा किया है कि उसके सैनिकों ने गाजा के राफा में हमास की लगभग आधी फौज को परास्त कर दिया है. इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) के सोमवार को जारी एक बयान के अनुसार, 162वें डिवीजन के सैनिकों ने, जो 40 दिनों से अधिक समय से राफा में लड़ रहे हैं, शहर में लगभग "550 आतंकवादियों को मार गिराया है, जबकि 22 इजरायली सैनिक लड़ाई के दौरान शहीद हुए हैं".

समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, सेना ने कहा कि राफा में चार हमास बटालियनों में से दो "हार की कगार पर हैं". उन्होंने कहा कि अन्य दो बटालियनों के खिलाफ जमीनी लड़ाई अब भी जारी है. सेना के अनुसार, इजरायली बलों ने फिलाडेल्फिया कॉरिडोर कहे जाने वाले गाजा और मिस्र के बीच के पूरे क्षेत्र पर "संचालन नियंत्रण" हासिल कर लिया है. यह भी पढ़ें: थकसिन शिनावात्रा पर राजतंत्र को बदनाम करने के आरोप में चलेगा मुकदमा

सेना ने कहा, "अब जमीन पर मौजूद बल मिशन को जारी रखने और पूरा करने के लिए काम कर रहे हैं. अनुमान है कि राफा में मिशन को पूरा करने में कुछ और सप्ताह लगेंगे." बयान में बताया गया है कि लगभग 200 सुरंग शाफ्ट और 25 सुरंग मार्गों का पता लगाया गया है, जिनमें से कुछ मिस्र तक जाते हैं और उनके तस्करी गतिविधियों के लिए उपयोग किए जाने का संदेह है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Heatwave: 'अक्टूबर हीट' की चपेट में मुंबई, सांताक्रूज में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी किया सीजन का पहला हीटवेव येलो अलर्ट