Israel Gaza War: गाजा में इजराइली सेना व सशस्त्र फिलिस्तीनियों के बीच भीषण लड़ाई
गाजा पट्टी के उत्तर में इजराइली सैनिकों व सशस्त्र फिलिस्तीनियों के बीच भीषण लड़ाई हो रही है. यह जानकारी इजराइली मीडिया ने रविवार को दी. गाजा शहर से लगभग चार किलोमीटर उत्तर में जबालिया क्षेत्र में यह संघर्ष हो रहा है.
गाजा/तेल अवीव, 12 मई : गाजा पट्टी के उत्तर में इजराइली सैनिकों व सशस्त्र फिलिस्तीनियों के बीच भीषण लड़ाई हो रही है. यह जानकारी इजराइली मीडिया ने रविवार को दी. गाजा शहर से लगभग चार किलोमीटर उत्तर में जबालिया क्षेत्र में यह संघर्ष हो रहा है.
इजराइली सेना के प्रवक्ता डेनियल हगारी ने शनिवार शाम कहा था कि जबालिया में आम नागरिकों को निकाले जाने के बाद युद्धक विमानों ने हमला किया है. टाइम्स ऑफ इजराइल ने रविवार को लिखा कि सेना ने जबालिया क्षेत्र में एक से डेढ़ लाख लोगों को इलाका खाली करने को कहा है. यह भी पढ़ें : अमेरिका: कॉलेज और विश्वविद्यालयों में छात्रों ने फलस्तीन के समर्थन में किया प्रदर्शन
फिलिस्तीन शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी (यूएनआरडब्ल्यूए) ने आम नागरिकों को क्षेत्र खाली करने को कहने पर चिंता जताई है.
Tags
संबंधित खबरें
Iran-Israel War: ईरान-इजरायल तनाव का असर, एयर इंडिया ने रद्द कीं UAE की कई उड़ानें, यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी
Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल सहित 5 राज्यों में वोटिंग कब? आज शाम 4 बजे चुनाव आयोग कर सकता है ऐलान
Netanyahu Death News: क्या ईरान के हमले में मारे गए बेंजामिन नेतन्याहू? अफवाहों के बीच इजरायली PMO ने तोड़ी चुप्पी, कहा- प्रधानमंत्री पूरी तरह सुरक्षित
Rain in Delhi: दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, सुबह-सुबह कई इलाकों में झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से लोगों को मिली राहत; VIDEO
\