सीरिया: आईएस के हमले में अमेरिका समर्थित 47 सैनिक मारे गए
सीरिया के पूर्वी हिस्से में पिछले दो दिन में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट की ओर से किये गए हमलों में अमेरिका समर्थित 47 सैनिकों की मौत हो गयी......
बेरूत: सीरिया (Syria) के पूर्वी हिस्से में पिछले दो दिन में आतंकवादी (Terrorist) संगठन इस्लामिक (Islamic) स्टेट की ओर से किये गए हमलों में अमेरिका समर्थित 47 सैनिकों की मौत हो गयी. ब्रिटेन (Britten) स्थित निगरानी संस्था ने शनिवार को यह जानकारी दी. सीरियन ऑब्जर्वेट्री फॉर ह्यूमन राइट्स (Syrian Observatory for Human Rights) ने इससे पहले मरने वालों की संख्या 24 बतायी थी.
यह भी पढ़ें: रूस का विमान सीरिया में लापता, 14 सैनिक थे सवार, जांच शुरू