कमांडर कासिम सुलेमानी की हत्या: अमेरिकी सेना व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ मुकदमा दायर करेगा ईरान

ईरान की न्यायपालिका के प्रवक्ता ने कहा है कि ईरानी कमांडर कासिम सुलेमानी की हत्या के लिए ईरान, अमेरिकी सेना व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ मुकदमा दायर करेगा

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Photo Credits: Getty)

तेहरान: ईरान की न्यायपालिका के प्रवक्ता ने कहा है कि ईरानी कमांडर कासिम सुलेमानी की हत्या के लिए ईरान, अमेरिकी सेना व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ मुकदमा दायर करेगा. ईरान की न्यायपालिका के प्रवक्ता गुलाम हुसैन इस्माइली ने बुधवार को कहा, "हम ईरान, इराक और हेग कोर्ट (इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस) में अमेरिकी सेना और ट्रंप के खिलाफ मुकदमा दायर करने का इरादा रखते हैं,

न्यूज एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट में इस्माइली के हवाले से कहा गया कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि 'अमेरिकी सेना ने सुलेमानी की हत्या करके एक आतंकवादी कार्य किया है और ट्रंप ने इस अपराध को कबूल भी किया है.

उन्होंने कहा, "हम शुरू में ईरान में मुकदमा दर्ज करेंगे, जो इस्लामिक दंड संहिता के तहत कानूनी है. फिर हम इराक और हेग अदालत में ट्रंप और अमेरिकी सेना के खिलाफ मुकदमा दायर करेंगे. ईरान के इस्लामिक रेवोल्यूशन गार्डस कॉर्प्स के पूर्व कमांडर कासिम सुलेमानी तीन जनवरी को बगदाद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास अमेरिकी हवाई हमले में मारे गए थे।

Share Now

संबंधित खबरें

Flydubai Hero Pilot: दुबई-इजराइल फ्लाइट में चाकू लगने के बाद भी लड़े भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार; पीएम मोदी, ट्रंप और नेतन्याहू ने बताया 'हीरो', बचीं 174 जिंदगियां

India-US Ties: पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर हुई 'सार्थक' बातचीत; व्यापार, रक्षा, ऊर्जा और अहम तकनीकों पर बनी रणनीतिक सहमति

अमेरिका में नकली 'ओज़ेम्पिक' बेचने वाले 2 भारतीयों पर पुलिस का शिकंजा, चीन से जुड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, हो सकती है 71 साल की सजा

H-1B Visa Rules: 'अमेरिकियों को नौकरी से निकाल कर विदेशी प्रतिभा नहीं ला सकते'; जेडी वेंस की अमेरिकी कंपनियों को दो टूक चेतावनी, भारतीय प्रोफेशनल्स की बढ़ सकती हैं मुश्किलें