Indian Student In US: अमेरिका में भारतीय छात्र पर हमला, चार बदमाशों ने पीछा कर की लूटपाट, घटना का CCTV वीडियो हुआ वायरल
संयुक्त राज्य अमेरिका(America) के शिकागो(Chicago) में चार हथियारबंद चोरों ने एक भारतीय छात्र पर उसके आवास के पास हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. खून से लथपथ छात्र को वीडियो में शिकायत करते हुए देखा गया.
Indian Student In US: संयुक्त राज्य अमेरिका(America) के शिकागो(Chicago) में चार हथियारबंद चोरों ने एक भारतीय छात्र पर उसके आवास के पास हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. खून से लथपथ छात्र को वीडियो में शिकायत करते हुए देखा गया. वायरल वीडियो में छात्र ने बताया कि चोरों ने उसे लात घुसो से मारा और उसका फोन ले लिया. इस घटना से चिंता बढ़ गई है, खासकर इस तथ्य के आलोक में कि इस साल अमेरिका में भारतीय मूल के चार छात्र मृत पाए गए थे. हैदराबाद के लंगर हौज़ के मूल निवासी, सैयद मज़ाहिर अली, अपनी मास्टर डिग्री पूरी करने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका के इंडियाना वेस्लेयन विश्वविद्यालय गए है. अली पर हमले का खौफनाक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
वीडियो देखें:
#Hyderabad student was attacked and robbed in #Chicago, USA
Syed Mazahir Ali, a resident of Lunger house, Mehdipatnam, #Telangana , pursuing MS in IT from Indiana Wesleyan University in Chicago, was seriously injured in an attack by armed #robbers near his home.@DrSJaishankar pic.twitter.com/zrTKzrAPyN
— Surya Reddy (@jsuryareddy) February 6, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 06, 2024 09:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

