अगवा भारतीय इंजीनियरों की रिहाई के लिए विदेश मंत्रालय हुआ सक्रिय, सुषमा स्वराज ने की अफगानिस्तान के विदेशमंत्री से बात

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा, "हम भारतीय नागरिकों के अफगानिस्तान के बगलान प्रांत से अपहरण की घटना से अवगत हैं. हम अफगानिस्तान अधिकारियों के संपर्क में हैं और आगे के विवरणों का पता लगाया जा रहा है."

बगलान प्रांत के गवर्नर अब्दुलहई नेमाती के अनुसार अपहरण तालिबान ने किया है (Photo Credits: PTI)

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अफगानिस्तान के बगलान प्रांत में अगवा किए गए 7 भारतीय इंजीनियरों की रिहाई के लिए वहां के विदेशमंत्री सलाहुद्दीन रब्बानी से संपर्क किया है. एक हिंदी वेबसाइट की खबर के अनुसार रब्बानी ने सुषमा स्वराज को कहा है कि उनकी सरकार अगवा भारतीय इंजीनियरों को रिहा करने के प्रयास कर रही हैं. बगलान प्रांत के गवर्नर अब्दुलहई नेमाती के अनुसार अपहरण तालिबान ने किया है और उन्हें पुल ए खोमरे शहर के दांड शाहबुद्दीन इलाका ले गए हैं.

नेमाती ने कहा कि तालिबान से संपर्क किया गया है. तालिबान प्रतिनिधियों ने कहा कि उन्हें लगा था कि सातों अफगान सरकार के कर्मचारी हैं. भारत की ओर से सभी को रिहा करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं. वहीं, अफगान सरकार ने स्थानीय लोगों के जरिये तालिबान से बात की और अगवा भारतीयों को छोड़ने की बात कही.

वहीं, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा, "हम भारतीय नागरिकों के अफगानिस्तान के बगलान प्रांत से अपहरण की घटना से अवगत हैं. हम अफगानिस्तान अधिकारियों के संपर्क में हैं और आगे के विवरणों का पता लगाया जा रहा है."

बता दें कि अफगानिस्तान के बगलान प्रांत में रविवार को आतंकवादियों ने 7 भारतीय इंजीनियरों का अपहरण कर लिया था. ये सभी इंजीनियर एक पावर प्लांट में काम करते हैं. अफगानिस्तान में स्थानीय तौर पर फिरौती के लिए अपहरण एक आम बात है. गरीबी और बढ़ती बेरोजगारी ने इसे और ज्यादा बढ़ावा दिया है.

Share Now

संबंधित खबरें

India U19 vs Afghanistan U19, 2nd Semi-Final Scorecard: हरारे में अफगानिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने फाइनल में बनाई अपनी जगह, एरोन जॉर्ज ने जड़ा धमाकेदार शतक; यहां देखें IND बनाम AFG मैच का स्कोरकार्ड

India U19 vs Afghanistan U19, 2nd Semi-Final Scorecard: हरारे में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 311 रनों का टारगेट, फैसल शिनोजादा और उजैरुल्लाह नियाजई ने खेली शानदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India U19 vs Afghanistan U19, 2nd Semi-Final Live Score Update: हरारे में टीम इंडिया बनाम अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India U19 vs Afghanistan U19, 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: हरारे में अफगानिस्तान के कप्तान महबूब खान ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\