Indian and Pakistani Cheat 146 People: भारतीय और पाकिस्तानी पार्टनर ने मिलकर 146 लोगों को लगाया चूना, मदीना पुलिस ने किया गिरफ्तार
(Photo : X)

Indian and Pakistani Cheat 146 People: सऊदी अरब की मदीना पुलिस के आपराधिक जांच विभाग ने एक भारतीय और एक पाकिस्तानी शख्स को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए दोनों शख्स पार्टनर हैं और दोनों ने मिलकर 146 फ्रॉड की घटनाओं को अंजाम दिया है. फाइनेंशियल फ्रॉड को अंजाम देने के लिए दोनों ने उपकरणों और सिम कार्ड का इस्तेमाल किया. इन दोनों ने सोशल मीडिया नेटवर्क पर फर्जी विज्ञापन प्रसारित कर के कई लोगों के बैंक खाते, निजी जानकारी हासिल कर ली और 22 मिलियन सऊदी रियाल का वित्तीय घोटाला किया.

देखें ट्वीट-