पीएम मोदी की बड़ी कुटनीतिक जीत, अमेरिकी कांग्रेस में पाक आतंकियों पर कार्रवाई की मांग वाला प्रस्ताव पेश, मसूद अजहर की खैर नहीं
कांग्रेस सदस्य स्कॉट पैरी ने यह प्रस्ताव प्रतिनिधि सभा में पेश किया, इसमें पुलवामा आतंकी हमले की निंदा भी की गई है. इस साल 14 फरवरी को हुई इस दुर्दांत आतंकी घटना में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे.
वाशिगटन: अमेरिकी कांग्रेस में गुरुवार को एक सांसद ने प्रस्ताव पेश करके मांग की है कि पाकिस्तान आतंकियों की सुरक्षित पनाहगाह को मिटाने के लिए कार्रवाई करे. कांग्रेस सदस्य स्कॉट पैरी ने यह प्रस्ताव प्रतिनिधि सभा में पेश किया. इसमें पुलवामा आतंकी हमले की निंदा भी की गई है. इस साल 14 फरवरी को हुई इस दुर्दांत आतंकी घटना में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे.
पेंसिल्वेनिया से रिपब्लिक पार्टी के सदस्य पैरी ने कहा कि बहुत हो चुका है. अब समय है कि पाकिस्तान सरकार को जिम्मेदार बनाया जाए. पाकिस्तान का आतंकवाद और आतंकियों के हमदर्दों को पनाह देने का लंबा इतिहास रहा है.
संबंधित खबरें
US-Iran Tension: डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी; '48 घंटे में होर्मुज जलडमरूमध्य खोलें वरना तबाह कर देंगे पावर प्लांट'
Fact Check: क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले के लिए भारत से मांगी सैन्य मदद? विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर वायरल दावे को बताया 'फर्जी'
Viral Video: कैलिफोर्निया के रेस्टोरेंट में सर्विस रोबोट हुआ बेकाबू, 'डांस' करते हुए हवा में उड़ाए खाने के बर्तन; मच गई अफरा-तफरी
Rupee vs Dollar: डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया पहली बार 93 के पार, रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा; जानें अर्थव्यवस्था पर इसका असर
\