पाकिस्तान में बढ़ी महंगाई, नाराज लोगों का इमरान खान के खिलाफ बड़ा गुस्सा

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को सत्ता में आने के करीब एक साल बाद लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है. पिछले साल जुलाई में सत्ता में आने के बाद से खान को भुगतान संतुलन और खस्ताहाल आर्थिक स्थितियों से जूझना पड़ रहा है. इस महीने की शुरुआत में कारोबारियों ने एक दिन की हड़ताल की है और शुक्रवार को करीब 8,000 लोगों ने बढ़ती कीमतों के खिलाफ मार्च किया.

इमरान खान (Photo Credits: Facebook)

कराची: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran khan) को सत्ता में आने के करीब एक साल बाद लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है. पिछले साल जुलाई में सत्ता में आने के बाद से खान को भुगतान संतुलन और खस्ताहाल आर्थिक स्थितियों से जूझना पड़ रहा है. वित्तीय संकट से जूझ रहे पाकिस्तान में चीजों के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं. डॉलर के मुकाबले पाकिस्तानी रुपया 30 प्रतिशत तक टूट गया है और मुद्रास्फीति की दर करीब 9 प्रतिशत पर है। इसके अभी और बढ़ने की आशंका है.

कराची की रहने वाली 30 शमा परवीन ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया , " टमाटर की कीमतें आसमान छू रही हैं. वहीं , 60 वर्षीय मोहम्मद अशरफ ने कहा , " मुझे अपनी खर्चों को पूरा करने के लिए रोजाना कम से कम 1,000 रुपये कमाने की जरूरत है। इन दिनों मैं मुश्किल से पांच-छह सौ रुपये बचा पा रहा हूं ... मैं कभी - कभी सोचता हूं कि अगर मैं बीमार पड़ गया तो कैसे दवा और इलाज का खर्चा उठा पाऊंगा ? मुझे लगता है कि मुझे मरना होगा. " यह भी पढ़े: कंगाल पाकिस्तान को संवारने लिए इमरान खान का बनाया एक और प्लान हो रहा नाकाम, महंगाई से जनता बेहाल

विश्लेषकों ने चेताया कि पाकिस्तान की तेजी से बढ़ती जनसंख्या आर्थिक वृद्धि से कही आगे हैं। अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष से 6 अरब डॉलर के कर्ज को मंजूरी मिलने के बावजूद देश को समस्याओं से फौरी तौर पर कोई राहत नहीं मिलेगी. इस महीने की शुरुआत में कारोबारियों ने एक दिन की हड़ताल की है और शुक्रवार को करीब 8,000 लोगों ने बढ़ती कीमतों के खिलाफ मार्च किया.

Share Now

संबंधित खबरें

PSZ vs LHQ, PSL 2026 19th Match Live Score Update: पेशावर जाल्मी बनाम लाहौर कलंदर्स के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PSZ vs LHQ, PSL 2026 19th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

PSZ vs LHQ, PSL 2026 19th Match Live Streaming In India: पेशावर जाल्मी बनाम लाहौर कलंदर्स के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Live Score Update: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट