खौफनाक Audio Recording! बेरहम पति ने पत्नी को जिंदा दफनाया, एपल वाच ने बचाई जान, कब्र के अंदर से फोन कर मांगी मदद
पति अपनी पत्नि को जंगली स्थान पर ले गया, जहां उसने कथित तौर पर उसकी छाती में छुरा घोंपा और उसे एक कब्र में जिंदा दफना दिया.
वाशिंगटन: अमेरिका के वाशिंगटन में एक दर्दनाक और खौफनाक घटना सामने आई है यहां एक पति ने अपनी पत्नी को जिंदा दफन कर दिया. हालांकि पत्नी कब्र में भी लगातार संघर्ष करती रही. इस दौरान उसने ऐप्पल वॉच के जरिए 911 पर फोन लगाया, लेकिन वह कुछ भी बोलने में असमर्थ थी. उसके चीखने की आवाज पुलिस को सुनाई दे रही थी. पुलिस ने वो खौैफनाक Audio Recording जारी की है. Mumbai: Porn देख रहा था 83 साल का बुजुर्ग, स्क्रीन पर आया खतरनारक मैसेज और 32 हजार रुपये का लग गया चूना
फॉक्स न्यूज द्वारा प्राप्त सात मिनट की मौन कॉल में, महिला बोलने की कोशिश करती है, लेकिन पुलिस समझ नहीं पाता कि वह क्या कह रही है. पुलिस कर्मी कहता है "क्या आप मुझे सुन सकते हैं? वहां क्या हो रहा है, मैं आपके लिए मदद लेने जा रहा हूं." वह पीड़िता से यह भी पूछता है कि क्या उसे कोई मेडिकल इमरजेंसी हो रही है, "क्या आपको चोट लगी है?, लेकिन महिला अभी भी उस भयानक स्थिति को नहीं बता सकती है, जिसमें वह है और वह बुदबुदाती हुई प्रतीत होती है.
यहां सुने वो खौफनाक Audio Recording
ऐसे बची जान
पति अपनी पत्नि को जंगली स्थान पर ले गया, जहां उसने कथित तौर पर उसकी छाती में छुरा घोंपा और उसे एक कब्र में जिंदा दफना दिया. यंग ने कहा कि वह दम घुटने से बचने के लिए फुसफुसाकर सांस लेने में कामयाब रही. वह कई घंटों तक गड्ढे में पड़ी रही और आखिरकार टेप को फाड़ने में सफल रही. पुलिस ने कहा कि वह सिएटल के दक्षिण-पश्चिम में लगभग 60 मील की दूरी पर लेसी में एक पास के घर में गई, जहां उसने मदद की गुहार लगाते हुए दरवाजा खटखटाया.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 04, 2022 01:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

