Train Dragged Boy: 10 साल के मासूम को सैकड़ों मीटर घसीटती रही ट्रेन, दर्दनाक मौत, ड्रोन से लाश की तलाश
freight train Germany (Photo Credit : Twitter)

Boy Dragged by Freight Train: जर्मनी के रेकलिंगहॉसन शहर में एक मालगाड़ी की चपेट में आने से एक 10 वर्षीय लड़के की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस के मुताबिक रुहर इलाके से गुजर रही ट्रेन ने बच्चों को रेलवे लाइन के किनारे कई सौ मीटर तक घसीटा. कथित तौर पर कई युवा ट्रेन दुर्घटना में शामिल थे, लेकिन पुलिस ने अभी तक हताहतों के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 35 दमकलकर्मी और बचावकर्मी दुर्घटनास्थल पर तैनात किए गए थे. बचाव दल ट्रैक बेड की खोज कर रहे थे और पीड़ितों की तलाश के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रहे थे.