जापान में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके
जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र 30 किलोमीटर की गहराई में 24.0 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 122.6 डिग्री पूर्वी देशांतर में रहा
जापान के ओकिनावा प्रांत में मंगलवार को रिक्टर पैमाने पर 6.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. हालांकि, मौसम विभाग ने सुनामी को लेकर कोई चेतावनी नहीं दी है. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र 30 किलोमीटर की गहराई में 24.0 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 122.6 डिग्री पूर्वी देशांतर में रहा.
जेएमए ने कहा है कि भूकंप से सुनामी का कोई खतरा नहीं है. भूकंप के कारण योनागुनिजिमा के आसपास किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है. बता दें कि इसी महीने की शुरुआत में जापान में भूकंप आया था. उस समय सुनामी की चेतावनी भी दी गई थी. भूकंप का केंद्र 42.6 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 142.0 डिग्री पूर्वी देशांतर में था.
संबंधित खबरें
जर्मनी में कई पेरेंट्स को क्यों करनी पड़ती है पार्ट‑टाइम जॉब
Earthquake in Turkey: तुर्की के टोकाट प्रांत में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 5.5 रही तीव्रता, लोगों में दहशत
Ant Smuggling: केन्या में 2,000 से ज्यादा जिंदा चींटियों की तस्करी की कोशिश नाकाम, एयरपोर्ट पर गिरफ्तार हुआ चीनी नागरिक
ईरान युद्ध से भारत‑चीन‑यूरोप पर तगड़ा असर, रूस को फायदा
\