Earthquake in Turkey: तुर्की के सिवरीस में महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.4 मापी गई तीव्रता
भूकंप/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Image)

Earthquake in Turkey: तुर्की (Turkey) के सिवरीस (Sivrice) के 11 किमी पश्चिम दक्षिण-पश्चिम में गुरुवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए. यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने बताया कि रिक्टर पैमाने (Richter Scale) पर भूकंप (Earthquake) की तीव्रता 4.4 मापी गई. सिवरीस तुर्की के इलाज़िग प्रांत (Elazig Province) का एक शहर है. यूएसजीएस के मुताबिक, भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह 04.14 बजे आया और 11.2 किमी की गहराई पर तुर्की के सिवरीस से टकराया.

देखें ट्वीट-