डोनाल्ड ट्रंप बोले, उत्तर कोरिया से सकारात्मक पहल की उम्मीद
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि उन्हें उन्हें उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन से सकारात्मक पत्र मिलने की उम्मीद है.
वाशिंगटन. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि उन्हें उन्हें उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन से सकारात्मक पत्र मिलने की उम्मीद है. ट्रंप ने एयरफोर्स वन पर शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया, "मैं जानता हूं कि किम जोंग उन की ओर से एक निजी पत्र मुझे भेजा जा रहा है."
उन्होंने कहा, "इसे कल सीमा पर सौंप दिया गया. यह वास्तव में बेहतर तरीका है और मुझे लगता है कि यह पत्र सकारात्मक ही होगा. माइक पोम्पियो मुझे यह पत्र देंगे."
गौरतलब है कि जून में ट्रंप और किम जोंग के बीच हुई ऐतिहासिक बैठक में एक संयुक्त बयान जारी किया गया था, जिसमें दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों की बहाली और चिरस्थाई शांति बहाली के लिए मिलकर काम करने पर जोर दिया था.
संबंधित खबरें
क्यूबा में फिर ब्लैकआउट, मार्च में तीसरी बार पूरा देश अंधेरे में
US-Iran Tension: डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी; '48 घंटे में होर्मुज जलडमरूमध्य खोलें वरना तबाह कर देंगे पावर प्लांट'
PM Modi Speaks To Iran President: पीएम नरेंद्र मोदी और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के बीच फिर बातचीत, ईद और नवरोज की दी शुभकामनाएं
ईरान और इस्राएल-अमेरिका युद्ध पर कहां खड़े हैं ब्रिक्स देश
\