इमरान खान के इस्तीफे की मांग को लेकर होने जा रहे 'आजादी मार्च' पर पाकिस्तान सरकार और विपक्ष के बीच डील

आजादी मार्च को लेकर पहले से चल रहे गतिरोध के बीच अब पाकिस्तान सरकार और विपक्ष में एक समझौता हुआ है. इसके तहत पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के इस्तीफे की मांग को लेकर 31 अक्टूबर को होने जा रहे जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (जेयूआई-एफ) के प्रस्तावित 'आजादी मार्च' के नियम और शर्तो को चाक-चौबंद किया गया है.

पाकिस्तान (Photo Credits: IANS)

इस्लामाबाद: 'आजादी मार्च' (Azadi March) को लेकर पहले से चल रहे गतिरोध के बीच अब पाकिस्तान (Pakistan) सरकार और विपक्ष में एक समझौता हुआ है. इसके तहत पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के इस्तीफे की मांग को लेकर 31 अक्टूबर को होने जा रहे जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (जेयूआई-एफ) के प्रस्तावित 'आजादी मार्च' के नियम और शर्तो को चाक-चौबंद किया गया है.

डॉन न्यूज के अनुसार, यह प्रदर्शन कहां होगा इस बात को लेकर शुक्रवार रात दोनों पक्षों में सहमति बन गई. ऐसा तय हुआ है कि प्रदर्शन इस्लामाबाद के एच-9 क्षेत्र स्थित संडे बाजार ग्राउंड में होगा. शनिवार रात को हुई एक प्रेस वार्ता में सरकार की वार्ता समिति के अध्यक्ष रक्षा मंत्री परवेज खट्टक ने प्रधानमंत्री इमरान खान के वादे को दोहराते हुए कहा कि प्रदर्शन जब तक शांतिपूर्ण ढंग से चलेगा, तब तक सरकार की तरफ से किसी प्रकार की कोई समस्या प्रदर्शनकारियों को नहीं होगी.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान: पूर्व पीएम नवाज शरीफ को इस्लामाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने पर 29 अक्टूबर तक के लिए मिली जमानत

समझौते के अनुसार, सरकार प्रदर्शनकारियों के रास्ते में नहीं आएगी और ना ही 'आजादी मार्च' में भाग ले रहे लोगों को खाना प्राप्त करने में किसी प्रकार की कोई समस्या होगी. जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम के नेता और पाकिस्तान की सभी मुख्य विपक्षी पार्टियों की रहबर समिति के प्रमुख अकरम खान दुर्रानी ने शनिवार शाम को घोषणा करते हुए कहा था कि सरकार विरोधी आजादी मार्च के प्रदर्शनकारी इस्लामाबाद के रेड जोन क्षेत्र में प्रवेश नहीं करेंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

PAK vs AUS ODI Series 2026: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम का हुआ ऐलान, मोहम्मद रिजवान को नहीं मिली जगह; यहां देखें टीम, शेड्यूल, हेड-टू-हेड और सभी अहम जानकारी

WTC Points Table: बांग्लादेश की जीत से टीम इंडिया को डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल में बड़ा नुकसान, पाकिस्तान की हार के बाद पूरी बदल गई अंक तालिका

Citizenship New Rules: गृह मंत्रालय के फैसले के बाद नागरिकता नियमों में बड़ा बदलाव, पाक-बांग्लादेश और अफगानिस्तान के आवेदकों के लिए पासपोर्ट संबंधी जानकारी देना अनिवार्य

India-Pak Petrol-Diesel Prices: पाकिस्तान में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, भारत में बढ़ती कीमतों ने बढ़ाई टेंशन; जानें दोनों देशों के रेट में कितना है फर्क