PAK vs AUS ODI Series 2026: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम का हुआ ऐलान, मोहम्मद रिजवान को नहीं मिली जगह; यहां देखें टीम, शेड्यूल, हेड-टू-हेड और सभी अहम जानकारी
सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने पहले ही अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. इसकी कमान मिचेल मार्श के हाथ में होगी. हालांकि ऑस्ट्रेलिया के कई बड़े खिलाड़ी इस सीरीज का हिस्सा नहींं है. ऐसे में युवा और नए प्लेयर्स के लिए मौका बनेगा. काफी वक्त के बाद वनडे इंटरनेशनल सीरीज होने जा रही है, इसलिए इसको लेकर रोमांच देखा जा रहा है.
Pakistan National Cricket Team vs Australia National Cricket Team ODI Series 2026: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 30 मई से वनडे सीरीज खेली जानी है. 3 मैचों की इस सीरीज के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अपनी टीम घोषित कर दी है. टीम की कप्तानी शाहीन अफरीदी करेंगे. वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को वनडे टीम में जगह नहीं मिली है. सलमान अली आगा को उपकप्तान बनाया गया है. पाकिस्तान के लिए यह सीरीज काफी अहम मानी जा रही है. क्योंकि टीम 2027 वनडे विश्व कप की तैयारियों को नए सिरे से शुरू करना चाहती है. मार्च में बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज हारने के बाद अब पाकिस्तान (Pakistan) ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करेगा. इस सीरीज में पाकिस्तान की कमान शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Shah Afridi) को सौंपी गई हैं. जबकि, ऑस्ट्रेलिया की अगुवाई मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: SRH vs RCB, IPL 2026 67th Match Winner Prediction: राजीव गांधी स्टेडियम में आज सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी
पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस वक्त परेशान है. अब से कुछ देर पहले खबर आई कि बांग्लादेश के दौरे पर गई पाकिस्तानी टीम बुरी तरह से हार गई है. टीम को दोनों टेस्ट मैचों में हार का सामना करना पड़ा और उसका सूपड़ा साफ हो गया. इससे उसे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में भयंकर नुकसान हुआ है. इस बीच ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए भी पाकिस्तानी टीम सामने आई है. इस सीरीज से टीम के दो बड़े और अहम खिलाड़ी बाहर हो गए हैं. ये टीम के लिए चिंता का विषय है.
बाबर आजम, शादाब खान, नसीम शाह और हारिस रऊफ की टीम में वापसी हुई है. ये खिलाड़ी बांग्लादेश के खिलाफ पिछली सीरीज में नहीं खेले थे. दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख तेज गेंदबाज पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और मिचेल स्टार्क इस दौरे के लिए उपलब्ध नहीं हैं. ये तीनों खिलाड़ी फिलहाल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में हिस्सा ले रहे हैं.
ऐसा है वनडे सीरीज का कार्यक्रम
ऑस्ट्रेलिया की टीम 23 मई को पाकिस्तान पहुंचेगी, जबकि सीरीज का पहला मुकाबला 30 मई को रावलपिंडी में खेला जाएगा. इसके बाद बाकी दो मुकाबले 2 जून और 4 जून को लाहौर में आयोजित होंगे. पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच पिछली वनडे सीरीज 2024 में खेली गई थी, जहां पाकिस्तान ने 2-1 से जीत दर्ज कर इतिहास रचा था. ऑस्ट्रेलिया में 22 वर्षों बाद मिली उस जीत ने टीम का आत्मविश्वास बढ़ाया था. अब घरेलू मैदान पर पाकिस्तान एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसी प्रदर्शन को दोहराने की कोशिश करेगा. टीम में अनुभवी खिलाड़ियों की वापसी और नए चेहरों के शामिल होने से यह सीरीज काफी दिलचस्प होने की उम्मीद है.
वनडे सीरीज शेड्यूल
पहला वनडे - 30 मई, रावलपिंडी
दूसरा वनडे - 2 जून, लाहौर
तीसरा वनडे - 4 जून, लाहौर
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा पाकिस्तान पर भारी रहा है. दोनों टीमों के बीच अब तक 111 वनडे मुकाबले खेले गए हैं. इसमें ऑस्ट्रेलिया ने 71 मैच जीते हैं, जबकि पाकिस्तान को 36 मुकाबलों में जीत मिली है. एक मैच टाई रहा है और 3 मुकाबले बेनतीजा रहे हैं. पाकिस्तान ने अपने घर में ऑस्ट्रेलिया को 6 मैचों में हराया है, जबकि 7 मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा है.
सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने पहले ही अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. इसकी कमान मिचेल मार्श के हाथ में होगी. हालांकि ऑस्ट्रेलिया के कई बड़े खिलाड़ी इस सीरीज का हिस्सा नहींं है. ऐसे में युवा और नए प्लेयर्स के लिए मौका बनेगा. काफी वक्त के बाद वनडे इंटरनेशनल सीरीज होने जा रही है, इसलिए इसको लेकर रोमांच देखा जा रहा है.
पाकिस्तान की वनडे टीम: शाहीन अफरीदी (कप्तान), सलमान अली आगा (उपकप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, अहमद दानियाल, अराफात मिन्हास, बाबर आजम, हारिस रऊफ, माज सदाकत, मुहम्मद गाजी गोरी (विकेटकीपर), रोहेल नजीर (विकेटकीपर), नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, शादाब खान, शमील हुसैन और सुफयान मुकिम.
ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जोश इंग्लिश, मैथ्यू कुहनेमैन, मार्नस लाबुशेन, रिले मेरेडिथ, ओलिवर पीक, मैथ्यू रेनशॉ, तनवीर संघा, लियाम स्कॉट, मैट शॉर्ट, बिली स्टैनलेक और एडम जैम्पा.
(The above story first appeared on LatestLY on May 22, 2026 08:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

