COVID Update: न्यूजीलैंड में कोरोनावायरस के 143 नए मामले

न्यूजीलैंड में कोरोनावायरस के बीते 24 घंटे में 143 नए मामले सामने आए, जिनमें सभी सामुदायिक मामले हैं. ये आंकड़े स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को साझा किए.

कोरोना वायरस/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

वेलिंगटन, 31 अक्टूबर: न्यूजीलैंड में कोरोनावायरस के बीते 24 घंटे में 143 नए मामले सामने आए, जिनमें सभी सामुदायिक मामले हैं. ये आंकड़े स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को साझा किए. यह भी पढ़े: COVID Update: आयरलैंड में जनवरी के बाद कोरोनावायरस के सबसे ज्यादा मामले सामने आए

न्यूजीलैंड समुदाय में वर्तमान डेल्टा वैरिएंट के प्रकोप के कारण मामलों की कुल संख्या 3,348 तक पहुंच गई, जिसमें ऑकलैंड में 3,195, वाइकाटो में 118, वेलिंगटन में 17, नॉर्थलैंड में 12, कैंटरबरी में चार और नेल्सन-मार्लबोरो में एक मामला शामिल है. समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, न्यूजीलैंड के अस्पतालों में 56 कोरोना संक्रमित भर्ती हैं, जिनमें दो गहन देखभाल इकाइयों या उच्च निर्भरता इकाइयों में शामिल हैं.

कोरोना महामारी की शुरूआत के बाद से न्यूजीलैंड ने अब तक कोरोना के 6,068 पुष्ट मामले दर्ज किए हैं. मंत्रालय के अनुसार, न्यूजीलैंड के 75 प्रतिशत पात्र लोगों को कोविड-19 के खिलाफ पूरी तरह से टीका लगाया गया है और ऑकलैंड में 80 तक प्रतिशत पूर्ण वैक्सीनेशन हो गया है. न्यूजीलैंड का सबसे बड़ा शहर ऑकलैंड और उत्तरी द्वीप में वाइकाटो क्षेत्र का हिस्सा कोरोना अलर्ट स्तर 3 प्रतिबंधों पर है। देश के बाकी हिस्सों में 100 लोगों तक सीमित इनडोर गतिविधियों के साथ अलर्ट स्तर 2 प्रतिबंध है.

Share Now

संबंधित खबरें

Fact Check: क्या भारत में फिर लगेगा लॉकडाउन? 24 मार्च को 'Lockdown in India' सर्च में अचानक उछाल की ये है असली वजह

New Zealand Women vs South Africa Women, 5th T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका पांचवां टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

New Zealand vs South Africa, 5th T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका निर्णायक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Video Highlights: वेलिंगटन में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 19 रनों से हराकर सीरीज में की वापसी, गेराल्ड कोएत्ज़ी ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें NZ बनाम SA मैच का पूरा हाइलाइट्स