पाकिस्तान में कोरोना: मरीजों से हॉस्पिटल में हो रहा है दुर्व्यवहार, PM इमरान खान ने जताया अफसोस

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यबल की एक बैठक में इमरान ने शनिवार को इस स्थिति पर अफसोस जताया. उन्होंने कहा कि उन्हें इस आशय की रिपोर्ट मिली हैं कि कोरोना वायरस के मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया जा रहा है.

इमरान खान (Photo Credits: PTI

पाकिस्तान के अस्पतालों में कोरोना वायरस के मरीजों से दुर्व्यवहार की कई रिपोर्ट मिली हैं और खुद देश के प्रधानमंत्री इमरान खान ने इसकी पुष्टि करते हुए इस पर अफसोस जताया है. पाकिस्तानी मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट में इस आशय की रिपोर्ट बड़ी संख्या में आई हैं कि कोरोना मरीजों को विशेष रूप से क्वारंटीन केंद्रों में बुरी दशा में रखा जा रहा है. साथ ही संसाधनों की कमी से जूझते अस्पतालों में स्वयं मेडिकल स्टाफ के लिए हालात बेहतर नहीं हैं और इसका खामियाजा कोरोना मरीजों को खराब चिकित्सा सुविधा के साथ-साथ बुरे व्यवहार के रूप में झेलना पड़ रहा है.

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यबल की एक बैठक में इमरान ने शनिवार को इस स्थिति पर अफसोस जताया. उन्होंने कहा कि उन्हें इस आशय की रिपोर्ट मिली हैं कि कोरोना वायरस के मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया जा रहा है. यह अफसोसनाक है. यह अस्वीकार्य है. इससे समाज में भय का माहौल बनता है और यह बात समस्या को और बढ़ाने वाली है.

उन्होंने कहा कि लोगों में कोरोना वायरस को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है. एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में यह हम सब का दायित्व है कि अगर कोई व्यक्ति कोरोना वायरस का शिकार हुआ है तो उसके साथ निहायत जिम्मेदारी से पेश आएं. प्रभावित लोगों के साथ बुरा व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. बुरा व्यवहार भय पैदा करता है, जबकि जरूरत इस बात की है कि अगर किसी को खुद में कोरोना लक्षण दिखता है तो वह बिना किसी भय के अपनी जांच कराए.

गौरतलब है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि हाल के दिनों में पाकिस्तान में कोरोना के मामले बहुत तेजी से बढ़े हैं और बीमारी के औसतन रोजाना एक हजार मामले सामने आ रहे हैं. देश में रविवार को कोरोना के पुष्ट मामलों की संख्या तीस हजार को पार कर 30174 हो गई और बीमारी के कारण अब तक 648 लोगों की मौत हो चुकी है.

Share Now

संबंधित खबरें

PSZ vs LHQ, PSL 2026 19th Match Live Score Update: पेशावर जाल्मी बनाम लाहौर कलंदर्स के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PSZ vs LHQ, PSL 2026 19th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

PSZ vs LHQ, PSL 2026 19th Match Live Streaming In India: पेशावर जाल्मी बनाम लाहौर कलंदर्स के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Live Score Update: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट